ईरान-इराक में युद्ध जैसी स्थिति के बीच गौतमबुद्धनगर प्रशासन की अपील, विदेश में रह रहे नागरिकों का विवरण मांगा

On

गौतमबुद्धनगर। ईरान और इराक क्षेत्र में वर्तमान में उत्पन्न युद्ध एवं सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों के हित में एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन ने ऐसे सभी लोगों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है, जो इन देशों में रह रहे हैं, कार्य कर रहे हैं, यात्रा पर गए हुए हैं, वहां किसी कारणवश फंसे हुए हैं या हाल ही में वहां से भारत लौटे हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनसे त्वरित संपर्क स्थापित करना और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है। मौजूदा हालात को देखते हुए किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पहले से तैयारी करना चाहता है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते समुचित कदम उठाए जा सकें।

 

मुज़फ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में मच गया हड़कंप, टेक्नीशियन ने उठा लिया ये कदम, पुलिस जांच में जुटी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में मच गया हड़कंप, टेक्नीशियन ने उठा लिया ये कदम, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के द्वारका से पकड़ा गया काला जठेड़ी गिरोह का सदस्य ये भी पढ़ें  दिल्ली के द्वारका से पकड़ा गया काला जठेड़ी गिरोह का सदस्य

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उनके परिवार, रिश्तेदारी या परिचय का कोई व्यक्ति ईरान या इराक में रह रहा है अथवा हाल ही में वहां से लौटा है, तो उसका पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में संबंधित तहसील या उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में शीघ्र उपलब्ध कराएं। इसके अलावा, प्रशासन द्वारा निर्धारित अन्य माध्यमों से भी जानकारी साझा की जा सकती है। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि यह सूचना पूर्णतः जनहित और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से जारी की गई है।

ग्रेटर नोएडा में थार जीप चालक डीजल डलवाकर पेट्रोल पंप से भागा, पीछा करने पर सेल्समैन को किया घायल, गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में थार जीप चालक डीजल डलवाकर पेट्रोल पंप से भागा, पीछा करने पर सेल्समैन को किया घायल, गिरफ्तार

 

उपलब्ध कराई गई जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा और केवल आपात स्थिति में आवश्यक समन्वय एवं सहायता के उद्देश्य से उपयोग किया जाएगा। विवरण उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गौतमबुद्धनगर से मोबाइल नंबर 9870944876 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, जिला आपदा विशेषज्ञ, गौतमबुद्धनगर को मोबाइल नंबर 8145563077 पर जानकारी दी जा सकती है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन पूरी तत्परता के साथ नागरिकों के साथ खड़ा है। 

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शादी के बाद भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, कहा- 'लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही हमारी पहचान'

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के बाद लगातार...
मनोरंजन 
शादी के बाद भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, कहा- 'लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही हमारी पहचान'

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुआ होलिका दहन, वैदिक मंत्रों से जली होली

उज्जैन। देशभर में सोमवार की रात होलिका दहन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुआ होलिका दहन, वैदिक मंत्रों से जली होली

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने किया तमिल विरासत और सभ्यतागत गौरव पर आधारित 16 पुस्तकों का विमोचन

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित 16 महत्वपूर्ण...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने किया तमिल विरासत और सभ्यतागत गौरव पर आधारित 16 पुस्तकों का विमोचन

यूएस ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का खुलासा किया, 24 घंटे में ईरान के एक हजार से अधिक ठिकानों पर हमला

  वॉशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पैमाने का खुलासा किया। इसमें एक कोऑर्डिनेटेड एयर,   पेंटागन...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
यूएस ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का खुलासा किया, 24 घंटे में ईरान के एक हजार से अधिक ठिकानों पर हमला

ईरान-इराक में युद्ध जैसी स्थिति के बीच गौतमबुद्धनगर प्रशासन की अपील, विदेश में रह रहे नागरिकों का विवरण मांगा

गौतमबुद्धनगर। ईरान और इराक क्षेत्र में वर्तमान में उत्पन्न युद्ध एवं सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ईरान-इराक में युद्ध जैसी स्थिति के बीच गौतमबुद्धनगर प्रशासन की अपील, विदेश में रह रहे नागरिकों का विवरण मांगा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

   सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

सहारनपुर में नकुड़ पुलिस ने दबोचे दो शातिर नशा तस्कर, 47 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से लगभग साढ़े नौ लाख रूपए कीमत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नकुड़ पुलिस ने दबोचे दो शातिर नशा तस्कर, 47 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर में होलिका दहन स्थल पर आग लगी, सिविल डिफेंस की तत्परता से बड़े हादसे से बचाव

सहारनपुर। तोता चैक के समीप सरदार कॉलोनी में अचानक ही होलिका दहन स्थल पर अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में होलिका दहन स्थल पर आग लगी, सिविल डिफेंस की तत्परता से बड़े हादसे से बचाव

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली, भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में हुए शामिल, प्रह्लाद की आरती उतारी   

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के पांडेयहाता में आयोजित 'भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा' में शिरकत की।...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली, भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में हुए शामिल, प्रह्लाद की आरती उतारी   

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं