नोएडा। एनसीआर क्षेत्र में रेकी कर दिन व रात में बंद रहने वाले घरों में चोरी करने वाले एक गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और अन्य कीमती चोरी का सामान, एक सेंट्रो कार व अवैध शस्त्र बरामद किया है।
थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर घरों में चोरी करने वाले एक गिरोह के पांच अभियुक्त जुबैर पुत्र इंद्रीश, मोहम्मद हजरत अली पुत्र मौ. शहादत, मसील उर्फ छेदी पुत्र नसीबुल, अक्षांश पुत्र अशोक कुमार सोनी तथा रवि कुमार वर्मा पुत्र संतोष शाह वर्मा को ग्राम सोरखा से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है। यह शातिर किस्म के बदमाश है। अभियुक्त घरों की रेकी करने के बाद ताला तोडकर घरों में रखे नकदी, ज्वैलरी व अन्य कीमती सामान को चोरी करने की घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही पर 3 जोडी पाजैब सफेद धातु, 6 बड़े कड़े सफेद धातु, 8 छोटे कड़े सफेद धातु , 4 बिछुआ सफेद धातु , एक अगूँठी पीली धातु ,एक मेल्ट डली पीली धातु, 7000 रुपये नकद, दो अवैध चाकू, एक कटर, छैनी, पेंचकस व हथौड़ी, एक मटर माला सफेद धातु मय पैडंल, दो हार सफेद धातु, दो हार पीली धातु, एक मटरमाला पीली धातु , एक हार पीली धातु मय सफेद मोती की माला, दो चैन पीली धातु 5 जोडी ईयर रिंग्स पीली धातु, एक जोडी झुमकी पीली धातु एक जोडी झाले पीली धातु, एक अगूंठी पीली धातु, एक जोडी पाजेब सफेद धातु, एक हथफूल सफेद मोती, छः सिक्के सफेद धातु, एक टीका पीली व एक सेट्रो कार बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त जुबेर इस गिरोह का सरगना है। इसके खिलाफ थानों में विभिन्न आपराधिक मामलों में 5 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी की जा रही है।
टिप्पणियां