शादी के बाद भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, कहा- 'लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही हमारी पहचान'
मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के बाद दोनों जिस तरह अपने खास पलों को फैंस के साथ साझा कर रहे हैं, वह लोगों के दिलों को छू रहा है। इस बीच सोमवार को रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की और भावुक नोट भी लिखा। इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई तस्वीर में रश्मिका और विजय दोनों रेड कलर की आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें ‘रणबाली’ का वेडिंग पोस्टर बना टाइम ट्रैवल जैसा अनुभव, निर्देशक ने शेयर की शूटिंग की खास यादेंइस तस्वीर के साथ रश्मिका ने एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ''हम दोनों अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं, हमारा दिल कृतज्ञता और खुशी से भरा हुआ है। आज हमारी जो पहचान है, उसमें देशभर के लोगों से मिला प्यार और आशीर्वाद सबसे अहम है। पूरे देश के स्नेह और समर्थन ने हमारे जीवन को खास बनाया है।'' रश्मिका ने अपने नोट में आगे लिखा, ''इस खास दिन और इस खुशी को हम अपने चाहने वालों के साथ साझा करना चाहते हैं।
एक साधारण भोजन के माध्यम से हम इस जश्न को लोगों के साथ बांटना चाहते हैं।'' रश्मिका ने अपने और विजय की ओर से सभी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, ''हम सभी से आशीर्वाद की कामना करते हैं।'' सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। लोग दोनों की जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी की। अब 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है, जिसका न्योता कपल ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें दिया। विजय ने रश्मिका के साथ इन यादगार मुलाकातों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां