'जलसा' सिर्फ घर नहीं, लाखों का आशीर्वाद है: अमिताभ बच्चन का भावुक संदेश
मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए विचार व्यक्त कर अपनी मौजूदगी बनाए रखते हैं। सोमवार को उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक खास नोट शेयर करते हुए लिखा कि उनका घर 'जलसा' सिर्फ एक घर नहीं बल्कि लाखों दिलों का आशीर्वाद है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि उनका घर 'जलसा' सिर्फ एक घर नहीं बल्कि लाखों दिलों का आशीर्वाद है। उन्होंने इसे तीन दशकों से ज्यादा समय तक मिले प्रशंसकों के प्यार व आशीर्वाद का प्रतीक बताया। अभिनेता ने 'जलसा' को सिर्फ एक मकान नहीं बल्कि लाखों दिलों के आशीर्वाद की जगह बताते हुए लिखा, यह घर पिछले 30 साल से ज्यादा वक्त से मेरे परिवार को छत दे रहा है। इसी घर में मेरे बच्चे बड़े हुए और उनकी शादियां भी हुईं। अब मेरे पोते-पोतियों में से भी कई इसी घर में खेलते हुए बड़े हुए हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को अपना बड़ा परिवार बताते हुए कहा, "आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रशंसक मेरे लिए अपना कीमती समय निकालकर मुझसे मिलने आते हैं और मेरे बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं, जो मेरे लिए किसी दिव्य अनुभूति से कम नहीं है। आपका प्यार और आशीर्वाद मेरे लिए बेहद कीमती है।" उन्होंने इसे खुशी और आनंद की जगह बताया। उन्होंने लिखा, "यह घर जश्न मनाने, परिवार के साथ रहने और समय के साथ चलते जीवन का सबूत है। यह घर अपनों की खुशियों को दिखाता है, हमारे जीने के तरीके से जुड़ा है और हमेशा जश्न व अस्तित्व का अहसास दिलाता रहता है।"
अमिताभ ने अपने विचारों को विराम देते हुए लिखा, "एक ऐसा घर जो हमेशा खुशियों और साथ का प्रतीक बना रहेगा।" अभिनेता आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। इस समय वे बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं, जिसमें वे अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, वे कई अन्य प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, जिनमें 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2', 'सेक्शन 84', 'द इंटर्न' (रीमेक) और 'आंखें 2' शामिल हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां