प्रतापगढ़ पुलिस मुठभेड़: 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हथिगवा थाना क्षेत्र में रविवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि थाना हथिगवां प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह और पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूसूचना मिली कि भैरव बाबा समसपुर हाईवे के पास हुई लूट की घटना में शामिल अभियुक् कल्याणपुर दुअर नदी पुल के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र तबरेज आलम निवासी ग्राम परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल मोटर साइकिल बरामद किया गया ।
पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि उसने अपने साथियों अलहसन पुत्र अजमल हुसैन व इब्राहिम पुत्र रहमत उल्ला निवासीगण परेवा नारायणपुर थाना हथिगवां के साथ मिलकर उक्त घटना कारित किया है। अलहसन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इब्राहिम की तलाश के दौरान बरोंधा अंडरपास के पास पहुंचने पर आरोपित इब्राहिम ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किया ।पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें इब्राहिम के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस दो मोबाइल बरामद किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां