खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में पुलिस-प्रसाशन अलर्ट पर, श्रीनगर में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद

On

श्रीनगर। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसे रोकने के लिए पूरे राज्य में सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के उद्देश्य से उठाया गया है क्योंकि घाटी के कई इलाकों से विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। श्रीनगर में मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे।

वाराणसी के मणिकर्णिकाघाट पर जलती चिताओं के बीच खेली गई चिता भस्म की होली ये भी पढ़ें  वाराणसी के मणिकर्णिकाघाट पर जलती चिताओं के बीच खेली गई चिता भस्म की होली

जेपी इंफ्राटेक के पूर्व सीएमडी मनोज गौर समेत तीन को राऊज एवेन्यू कोर्ट से मिली नियमित जमानत ये भी पढ़ें  जेपी इंफ्राटेक के पूर्व सीएमडी मनोज गौर समेत तीन को राऊज एवेन्यू कोर्ट से मिली नियमित जमानत

प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को 2 और 3 मार्च को बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैंने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। मैंने सभी समुदायों से शांति और संयम बनाए रखने का आह्वान किया।" साथ ही, उन्होंने स्थिति को संभालने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तारीफ की है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह "ईरान में घट रही घटनाओं को लेकर बेहद चिंतित हैं, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या भी शामिल है।"

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना में पारिवारिक कलह ने कर दिया परेशान, युवक ने उठा लिया बड़ा कदम  ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना में पारिवारिक कलह ने कर दिया परेशान, युवक ने उठा लिया बड़ा कदम

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर शहर के कई इलाकों में नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। सैदा कदल इलाके और कुछ अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने इजरायल विरोधी और अमेरिका विरोधी नारे लगाते हुए शांतिपूर्ण मार्च निकाला। लाल चौक पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी काले झंडे लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए। बता दें कि कश्मीर के शिया समुदाय का ईरान के साथ बहुत घनिष्ठ धार्मिक संबंध है। शिया समुदाय के सभी शीर्ष धार्मिक नेताओं और विद्वानों ने ईरान से धार्मिक शिक्षा प्राप्त की है। 

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

ईरान के जवाबी हमले में अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत, 5 घायल, ट्रंप बोले- बदला लेंगे, ज्यादा मौतें होंगी

वाशिंगटन/तेहरान। ईरान ने अमेरिका और इजराइली ठिकानों पर रविवार को सैकड़ों जवाबी हमले किए, जिसमें कुवैत में तैनात अमेरिकी सेना...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान के जवाबी हमले में अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत, 5 घायल, ट्रंप बोले- बदला लेंगे, ज्यादा मौतें होंगी

झारखंड के चतरा में टायर फटने से स्लीपर बस पलटी, 12 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

चतरा। बिहार के गयाजी जिले के डुमरिया से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जा रही एक स्लीपर बस झारखंड के चतरा...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
झारखंड के चतरा में टायर फटने से स्लीपर बस पलटी, 12 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

मेरठ में सीओ का तुगलकी फरमान: थानों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक, कवरेज करने पर होगा मुकदमा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में पुलिस और मीडिया के बीच तनाव की एक अभूतपूर्व स्थिति उत्पन्न हो गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सीओ का तुगलकी फरमान: थानों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक, कवरेज करने पर होगा मुकदमा

बिहार: गोपालगंज में फिर गिरा निर्माणाधीन पुल, लगभग ₹3 करोड़ की लागत से बन रहा था

पटना। बिहार के गोपालगंज जिले के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहे आरसीसी पुल का ढांचा ढह गया।...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: गोपालगंज में फिर गिरा निर्माणाधीन पुल, लगभग ₹3 करोड़ की लागत से बन रहा था

मेरठ अग्निकांड: सपा नेताओं ने पीड़ितों का बांटा दर्द, दी दो लाख की आर्थिक मदद

मेरठ। जनपद के किदवई नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ अग्निकांड: सपा नेताओं ने पीड़ितों का बांटा दर्द, दी दो लाख की आर्थिक मदद

उत्तर प्रदेश

मेरठ में सीओ का तुगलकी फरमान: थानों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक, कवरेज करने पर होगा मुकदमा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में पुलिस और मीडिया के बीच तनाव की एक अभूतपूर्व स्थिति उत्पन्न हो गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सीओ का तुगलकी फरमान: थानों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक, कवरेज करने पर होगा मुकदमा

मेरठ अग्निकांड: सपा नेताओं ने पीड़ितों का बांटा दर्द, दी दो लाख की आर्थिक मदद

मेरठ। जनपद के किदवई नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ अग्निकांड: सपा नेताओं ने पीड़ितों का बांटा दर्द, दी दो लाख की आर्थिक मदद

होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश

कानपुर। होली के पर्व पर सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की अनोखी मिसाल पेश करते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के लाटूश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश

अयोध्या में सियासी गरमाहट! पूर्व विधायक पर SDM को धमकाने का आरोप, VIDEO से मचा बवाल

   अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में एक बार फिर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एक पूर्व विधायक द्वारा उप जिलाधिकारी (एसडीएम)...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या में सियासी गरमाहट! पूर्व विधायक पर SDM को धमकाने का आरोप, VIDEO से मचा बवाल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं