वाराणसी के मणिकर्णिकाघाट पर जलती चिताओं के बीच खेली गई चिता भस्म की होली

डमरुओं की गूंज, ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष और भस्म-अबीर से सजी बाबा महाश्मशाननाथ की आरती

On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी )में रंगभरी एकादशी के अगले दिन शनिवार को मोक्षतीर्थ मणिकर्णिका घाट पर परंपरागत चिता-भस्म की होली धधकती चिताओं के बीच श्रद्धा और पूरे उल्लास के साथ खेली गई। हजारों काशीवासियों ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष और विशाल डमरुओं की निनाद के बीच बाबा महाश्मशाननाथ के विग्रह पर चिता-भस्म, अबीर और गुलाल अर्पित कर उत्सव में भागीदारी की।

7377604f81a35507135a0cbd58b75670_1410882231
घाट पर ‘खेलें मसाने में होरी दिगंबर’ गीत की स्वर-लहरियों पर युवा देर तक जलती चिताओं के मध्य सामूहिक रूप से थिरकते रहे। काशी में मृत्यु को भी उत्सव के रूप में स्वीकार करने की परंपरा का जीवंत दृश्य महाश्मशान घाट पर देखने को मिला। इससे पूर्व चिता-भस्म की होली में शामिल होने के लिए घाट पर औघड़, अघोरी, साधु-संत, शिवभक्त, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक उमड़ पड़े।

मेरठ में बदलेगा मौसम का मिजाज: 48 घंटे में तापमान बढ़ने के आसार ये भी पढ़ें  मेरठ में बदलेगा मौसम का मिजाज: 48 घंटे में तापमान बढ़ने के आसार

6bb5d3b7ea79b13b9b657347d65e461a_1165929243

मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

नव-निर्माण कार्य के कारण घाट पर श्रद्धालुओं के लिए स्थान सीमित रहा। एक ओर अंतिम संस्कार के लिए शवों की कतार थी, तो दूसरी ओर ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी उद्घोष करते युवाओं का हुजूम। काशी की मान्यता के अनुसार, बाबा विश्वनाथ के गौना उत्सव में उनके गण—पिशाच, भूत-प्रेत, डाकिनी-शाकिनी, औघड़ और अघोरी—ससुराल पक्ष के आग्रह पर सम्मिलित नहीं हो पाते। ऐसे में महादेव अपने गणों को निराश नहीं करते और गौना के अगले दिन मणिकर्णिका पर उनके साथ चिता-भस्म की होली खेलते हैं। इसी पौराणिक परंपरा के निर्वाह में रंगभरी एकादशी के अगले दिन यह अनूठा आयोजन किया जाता है। चिता-भस्म की होली से पूर्व मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा महामशानेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्थापक गुलशन कपूर और चैनू प्रसाद की देखरेख में विधिवत मध्याह्न आरती संपन्न हुई। आरती के उपरांत आयोजन समिति के पदाधिकारियों और युवाओं की टोली डमरू और नगाड़ों की थाप पर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ चिता-भस्म की होली में शामिल हुई।

गांधी कॉलोनी में आज रहेगी बिजली कटौती, 33/11 केवी उपकेंद्र पर होगा बड़ा तकनीकी काम; 2 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती ये भी पढ़ें  गांधी कॉलोनी में आज रहेगी बिजली कटौती, 33/11 केवी उपकेंद्र पर होगा बड़ा तकनीकी काम; 2 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

राग और विराग के इस अद्वितीय संगम को कैमरे में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक घाट पर डटे रहे। शिव आराधना समिति से जुड़े डॉ. मृदुल मिश्र तथा शिवभक्त संजय पांडेय ने बताया कि काशी में मंदिर, देवस्थान और महाश्मशान का महात्म्य समान माना जाता है। यहां महादेव तारक मंत्र देकर जीवों को मोक्ष प्रदान करते हैं, और उसी भाव से भस्म की होली खेली जाती है। काशी में जीवन और मृत्यु को समभाव से स्वीकार करने की परंपरा के बीच चिता-भस्म की यह होली आस्था, अध्यात्म और अनूठी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। जीवन के शाश्वत सत्य से परिचित कराने वाले महाश्मशान घाट पर हर ओर डमरू की डमडमाहट के साथ चिता की भस्म महाश्मशाननाथ को अर्पित कर इस उत्सव की शुरूआत होती है।

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में दमदार वापसी; फरवरी में 22,615 करोड़ रुपए निवेश किए

मुंबई। भारतीय बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की फरवरी में दमदार वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने 22,615 करोड़...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में दमदार वापसी; फरवरी में 22,615 करोड़ रुपए निवेश किए

इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने इजरायल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के श्रमिकों एवं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

लखनऊ। रंगों के पावन पर्व होली को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

UN में अमेरिका की दहाड़: ईरान के खिलाफ कार्रवाई को बताया सही; कहा- सुरक्षा शर्तों पर निर्भर नहीं

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में भीषण हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का नया बयान सामने आया है। अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
UN में अमेरिका की दहाड़: ईरान के खिलाफ कार्रवाई को बताया सही; कहा- सुरक्षा शर्तों पर निर्भर नहीं

जौनपुर स्थित मां शीतला का चमत्कारी कुंड, जिसका जल पीने से खत्म हो जाती है हर पीड़ा

जौनपुर। जौनपुर में स्थित मां शीतला चौकियां धाम अपने चमत्कारिक कुंड के लिए बहुत मशहूर है। लोग कहते हैं कि...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
जौनपुर स्थित मां शीतला का चमत्कारी कुंड, जिसका जल पीने से खत्म हो जाती है हर पीड़ा

उत्तर प्रदेश

इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने इजरायल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के श्रमिकों एवं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

लखनऊ। रंगों के पावन पर्व होली को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

सहारनपुर के जांबाजों का मेरठ में जलवा: यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते 4 पदक,

देवबंद (सहारनपुर)। खेल प्रतिभाओं के गढ़ देवबंद ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। मेरठ में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के जांबाजों का मेरठ में जलवा: यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते 4 पदक,

खामेनेई ने पूरी दुनिया में जिहाद परोसा, वो इसी लायक : यति नरसिंहानंद

मेरठ/गाजियाबाद। एक तरफ जहां ईरान के राष्ट्रपति खामेनेई की मौत पर देश और विदेश में शोक सभाएं हो रही हैं...
उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  मेरठ  गाज़ियाबाद 
खामेनेई ने पूरी दुनिया में जिहाद परोसा, वो इसी लायक : यति नरसिंहानंद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश