खामेनेई ने पूरी दुनिया में जिहाद परोसा, वो इसी लायक : यति नरसिंहानंद
मेरठ/गाजियाबाद। एक तरफ जहां ईरान के राष्ट्रपति खामेनेई की मौत पर देश और विदेश में शोक सभाएं हो रही हैं और अमेरिका इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद में डासना पीठ के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने अमेरिका और इजराइल के राष्ट्रपति की प्रशंसा करते हुए उनको साधूवाद दिया है। वीडियो जारी करते हुए यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति खामेनेई पूरी दुनिया में जिहाद परोस रहे थे। उन्होंने ईरान में आजादी मांग रही महिलाओं पर अत्याचार किए। उन पर गोलियां चलवाईं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइल के राष्ट्रपति नेतन्याहू बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने आतंकी खामेनेई और उसके साथियों को मौत के घाट उतारा है।
ये भी पढ़ें बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामदमहामंडलेश्वर ने कहा कि भारत में लाखों खामेनेई बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर एक विशेष संप्रदाय के सभी धार्मिक स्थल में एक—एक खामेनेई बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के नेताओं को इजराइल जाना चाहिए और वहां पर ट्रेनिंग लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के नेता अब बोलते नहीं हैं, बल्कि वो भोंकते हैं। हिंदुओं को इजराइल और अमेरिका से सीखना होगा कि कैसे आतंकवाद को कुचला जा सकता है। उन्होंने कहा कि खामेनेई ने जिस तरह से ईरान में इस्लामी जेहाद चलाया और पूरी दुनिया में कट्टरवाद को बढ़ावा दिया उसका अंत ऐसे ही होना चाहिए था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां