संभल: होली पर नई परंपरा शुरू करने पर रोक, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील
संभल जनपद के बहजोई मुख्यालय पर आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि इस बार कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने बैठक में स्पष्ट किया कि होली के दौरान निकलने वाले जुलूस केवल निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे। इसके अलावा, ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर आदि) का उपयोग शासन के नियमों के अनुरूप ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी।
ये भी पढ़ें बागपत: देवर ने ईंट से कूचकर भाभी की निर्मम हत्या की, फिर उठाया ये कदम, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज प्रशासन ने सोशल मीडिया को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अफवाह या भ्रामक पोस्ट साझा न करे। ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही प्रशासन ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी कोई अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बैठक के दौरान सभी समुदायों के लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएंगे। प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे, जिससे होली का पर्व सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां