बिहार: होली पर्व की तैयारी के बीच हादसा, शौचालय की टंकी में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत
हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में रविवार को जहां लोग रंगों के पर्व होली की तैयारी में जुटे थे, वहीं एक बड़े हादसे ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी। वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में हुए हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि गांव के प्रियांशु कुमार अपने घर की शौचालय की टंकी को साफ करवा रहे थे।
इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वे टंकी में गिर गए और बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के क्रम में अन्य छह लोग भी टंकी में उतर गए और सभी बेहोश होते चले गए। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीआरएफ को भी इसकी सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने लोगों की मदद से सभी को किसी तरह टंकी से बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी लोगों को मेडिसिटी हॉस्पिटल सराय और सदर अस्पताल हाजीपुर इलाज के लिए भेजा गया। यहां इलाज के क्रम में चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में प्रियांशु कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार एवं आनंद कुमार शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अन्य तीन लोगों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां