रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से की मुलाकात, आशीर्वाद के तौर पर मिला बेहद खास तोहफा
मुंबई। दक्षिण भारत की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना शादी के बाद से ही छाई हुई हैं। बीते दिनों रश्मिका ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और अब उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भेंट की। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की तस्वीर साझा की और उनसे मिले खास गिफ्ट का जिक्र भी किया, जो उन्होंने सीएम की पत्नी गीता से मिला। रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे उनकी पत्नी गीता के साथ दिख रही हैं। फोटो में अभिनेत्री को सीएम की पत्नी की तरफ से गिफ्ट भी मिलता दिख रहा है, जो बेहद प्यारी साड़ी है। अभिनेत्री ने प्यार लुटाती फोटो के कैप्शन में लिखा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, गीता गारू और निमिशा से मुलाकात हुई।
ये भी पढ़ें बागपत: देवर ने ईंट से कूचकर भाभी की निर्मम हत्या की, फिर उठाया ये कदम, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज आप लोगों के साथ समय बिताना और इतनी प्यारी बातें करना बहुत अच्छा लगा। साथ ही, खूबसूरत उपहार के लिए धन्यवाद। मैं इसे किसी खास मौके पर जरूर पहनूंगी।" माना जा रहा है कि अभिनेत्री अपने आगामी रिसेप्शन का न्योता देने के लिए सीएम से मिलने के लिए पहुंची थीं, जो 4 मार्च को होने वाला है। इससे पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों ही पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। कपल ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद का अनुभव भी शेयर किया था।
रश्मिका ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी द्वारा भेजा गया लेटर भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना और उनके साथ हमारी संस्कृति और इतिहास के बारे में बातचीत करना बहुत ही खास अनुभव रहा। सबसे सुखद आश्चर्य तो वह भावपूर्ण पत्र था जो उन्होंने मेरे माता-पिता को लिखा था। कुछ पल हमेशा के लिए दिल में बस जाते हैं।" बता दें कि रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ उदयपुर में शादी की थी। शादी से दो दिन पहले कपल ने आधिकारिक तरीके से अपनी शादी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी और अब 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड और साउथ दोनों से बड़े स्टार्स को रिसेप्शन में देखा जा सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां