होली 2026: 'खेलेंगे हम होली' से 'बलम पिचकारी' तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने
मुंबई। रंगो के त्योहार की होली को बस तीन दिन शेष हैं। ऐसे में रंग, मिठाइयां और नए कपड़े के साथ उल्लास देखने को मिल रहा है। होली पर बने सदाबहार गानों के बिना यह त्योहार सादा है। होली अधूरी लगती है बिना उन गानों के जो पीढ़ियों से लोगों को झूमने पर मजबूर करते हैं। बॉलीवुड ने होली पर ढेरों यादगार गाने दिए हैं, जिनमें से कुछ क्लासिक हैं तो कुछ ट्रेंडिंग हैं। इन सदाबहार गानों की खासियत है कि ये गाने हर उम्र के लोगों को एक साथ लाते हैं और जश्न को और भी यादगार बना देते हैं। चाहे पुरानी फिल्मों की मिठास हो या नई फिल्मों का जोश, ये सभी होली का रंग गाढ़ा कर देते हैं। ‘बद्री की दुल्हनिया’ गाना फिल्म 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' का है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी ने इस गाने में होली का जोश दिखाया।
ये भी पढ़ें क्रिकेट जगत में शोक: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, अलीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कारदेव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर की आवाज से सजे गाने को पसंद किया जाता है। फिल्म 'कटी पतंग' का ‘खेलेंगे हम होली’ गाना कभी पुराना नहीं हुआ। साल 1971 में रिलीज फिल्म के इस गाने में राजेश खन्ना और आशा पारेख की केमिस्ट्री देखने को मिली और ग्रामीण होली की खूबसूरती भी झलकती है। गाने को लता मंगेशकर, किशोर कुमार ने आवाज दी है। साल 2000 में आई मल्टीस्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' का ‘सोनी सोनी अखियों वाली’ गाना होली के रंगों में रोमांस की मिठास भरता है। उदित नारायण, जसपिंदर नरुला के गाने को आज भी पसंद किया जाता है। इसके अलावा, साल 1977 में आई फिल्म आपबीती का ‘नीला पीला हरा गुलाबी’ मजेदार गाना होली पार्टी का मूड बनाता है। वहीं, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के धमाकेदार डांस वाला गाना ‘जय जय शिवशंकर’ 2019 में आई फिल्म वॉर का है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की मौज-मस्ती भरा गाना ‘लेट्स प्ले होली’ भी है, जो साल 2005 की फिल्म 'वक्त' का है। होली के रंगों को गाढ़ा करने वाले गानों की लिस्ट काफी लंबी है। दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' का ‘बलम पिचकारी’ है।
वहीं, 'सिलसिला' से अमिताभ बच्चन और रेखा का यह क्लासिक गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ आज भी फुल वॉल्यूम पर बजता है। बात होली के गानों की हो तो ‘जोगी जी धीरे धीरे’ फिल्म 'नदिया के पार' के गाने को भी नहीं भूला जा सकता। 'शोले' फिल्म का ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’, मदर इंडिया का ‘होली आई रे कन्हाई’, बागबान का ‘होली खेले रघुबीरा’ गाना परिवार के साथ होली का मजा दोगुना करता है। इसमें ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’ लोकप्रिय होली गीत के साथ ही जूही चावला, सनी देओल और शाहरुख खान की फिल्म 'डर' का 'ऐसे रंग लगाना' भी शामिल है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां