‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का लेटेस्ट सॉन्ग ‘रूबरू’ रिलीज, फैंस में उत्साह
मुंबई। अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' का नया गाना 'रूबरू' शुक्रवार को 'सोनी म्यूजिक साउथ' नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया। गाने की शुरुआत जेल की घंटी से होती है, जहां जेल के अंदर मौजूद अपराधी और जेलर का एक छोटा सा सीन दिखाया जाता है। इसके बाद स्क्रीन पर मूवी में लीड रोल निभा रहे अभिनेता अदिवि शेष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का सीन दिखाया जाता है। गाने में अदिवि और मृणाल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। सॉन्ग में आप देख सकते हैं कि मृणाल को एक बड़े घर की ऐशो-आराम में रहने वाली लड़की और अदिवि को सामान्य गरीब परिवार के लड़के के तौर पर दर्शाया गया है, जहां अभिनेत्री छुप-छुपकर एक्टर से मिलने आती है। वहीं, वीडियो में अदिवि अभिनेत्री का इंतजार करते और मिलने का मौका ढूंढते नजर आते हैं।
यूट्यूब पर सॉन्ग ‘रूबरू’ रिलीज होते ही कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं। अदिवि और मृणाल के फैन स्क्रीन पर कपल की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों को मूवी में अभिनेत्री का लुक भी काफी पसंद आ रहा है। गाने के लिरिक्स भास्कर भाटला रविकुमार ने लिखे हैं। सॉन्ग को आवाजें भीम्स सेसिरोलियो और चिन्मयी श्रीपदा ने दी हैं। वहीं, म्यूजिक के निर्देशक भीम्स सेसिरोलियो हैं। 'डकैत: एक प्रेम कथा' मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक प्रेमी युगल के इर्दगिर्द घूमती है, जहां युवक प्रेमिका से मिले धोखे के बाद बदले की राह चुनता है। वहीं, मूवी में अनुराग कश्यप भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। फैंस ट्रेलर और गानों के बाद अब मूवी रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां