सुविंदर विक्की के कायल हुए मिहिर अहूजा, बोले- असल जिंदगी में बहुत हंसमुख हैं

On

 मुंबई। अभिनेता मिहिर अहूजा हालिया रिलीज वेब सीरीज 'शब्द: रीत और रिवाज' में नजर आ रहे हैं। सीरीज में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। वे इस शो में घुप्पी सिंह नाम के मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में आईएएनएस के साथ खास बातचीत में अपने को-स्टार सुविंदर विक्की की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि वे अपने किरदार से बेहद अलग हैं। उन्होंने कहा, "सर शो में जैसे दिखते हैं, असल जिंदगी में वैसे नहीं हैं। वे बहुत हंसमुख और मजाकिया इंसान हैं। उनकी गर्मजोशी की वजह से हम पूरी रात जागते थे।

मेरा मानना है कि अगर सेट पर अच्छा माहौल और ऊर्जा हो, तो काम के लंबे घंटे या मुश्किल हालात भी आसान लगने लगते हैं। जब आपके साथ काम करने वाले लोग अच्छे और अपने काम के प्रति जुनूनी हों, तो हर चुनौती आसान हो जाती है।" शूटिंग के दौरान आए इमोशनल और मुश्किल सीन के बारे में बताया गया है। अभिनेता ने बताया कि ऐसे समय में खुद को शांत और स्थिर रखना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा, "जब आप बाहर के इलाकों में शूटिंग करते हैं, तो कई तरह की परेशानियां आती हैं। कई बार आम सुविधाएं मिलना भी मुश्किल होता है, जिससे कभी-कभी मानसिक रूप से थकान हो जाती है, तो ऐसे समय में म्यूजिक ने मेरी बहुत मदद की थी।" उन्होंने आगे बताया कि सेट पर एक वायरल फैलने के कारण सभी लोग बीमार पड़ गए थे, लेकिन इसके बावजूद सेट का माहौल बहुत पॉजिटिव था। यह सीरीज पारिवारिक मूल्यों, संगीत की विरासत और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के बीच के संघर्ष को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है। ''शब्द: रीत और रिवाज' छह एपिसोड में बुनी गई एक संवेदनशील पारिवारिक कहानी है।

मुश्किल दौर में सेलिना जेटली को मिला 'फौजी बहन' का साथ, भावुक होकर अभिनेत्री ने लिखा- एहसास हुआ कि मैं अकेली नहीं हूं ये भी पढ़ें  मुश्किल दौर में सेलिना जेटली को मिला 'फौजी बहन' का साथ, भावुक होकर अभिनेत्री ने लिखा- एहसास हुआ कि मैं अकेली नहीं हूं

इसमें सभी सदस्य धर्म, परंपराओं और परिवार की उम्मीदों से बंधे हैं। कहानी घुप्पी नाम के एक टीनएजर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हकलाने की समस्या है। घुप्पी का फुटबॉल के प्रति जुनून उसके पिता के सपनों और उम्मीदों से बिलकुल अलग है। उसके पिता एक प्रतिष्ठित गायक हैं, जो चाहते हैं कि उनका बेटा परिवार की संगीत विरासत को आगे बढ़ाए। इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में अभिनेता सुविंदर विक्की और मिहिर आहूजा नजर आएंगे, जबकि माही राज मिहिर की बहन और तरणजीत कौर मिहिर की मां की भूमिका निभाएंगी। यह सीरीज 6 फरवरी से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। 

'रणवीर सिंह ही निभा सकते थे ऐसा किरदार', 'धुरंधर' देखने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने की तारीफ  ये भी पढ़ें  'रणवीर सिंह ही निभा सकते थे ऐसा किरदार', 'धुरंधर' देखने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने की तारीफ

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अमृतसर में स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, परिसरों की सघन जांच

अमृतसर। अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। शहर के एक या अधिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अमृतसर में स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, परिसरों की सघन जांच

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

प्रयागराज। धर्म और राजनीति के बीच एक ताजा बयान ने पूरे देश के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

सीबीआई केस में बरी होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'साबित हो गया, कट्टर ईमानदार हैं केजरीवाल और मनीष सिसोदिया'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सीबीआई केस में बरी होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'साबित हो गया, कट्टर ईमानदार हैं केजरीवाल और मनीष सिसोदिया'

अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सैन्य बेस पर कब्जे का किया दावा

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव काफी बढ़ गया है। अफगान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सैन्य बेस पर कब्जे का किया दावा

व्यायाम से पूरी नींद तक, इन 6 आसान आदतों से रखें हृदय को सुरक्षित और मजबूत

नई दिल्ली। स्वस्थ हृदय यानी सुरक्षित और खुशहाल जिंदगी, लेकिन आज के अनियमित दिनचर्या और बढ़ते प्रदूषण की समस्या के...
लाइफस्टाइल 
व्यायाम से पूरी नींद तक, इन 6 आसान आदतों से रखें हृदय को सुरक्षित और मजबूत

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

प्रयागराज। धर्म और राजनीति के बीच एक ताजा बयान ने पूरे देश के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डेवलपमेंट (सीटीएलडी) की ओर से ‘सस्टेनेबल फ्यूचर्सः नेविगेटिंग एथिकल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

वाराणसी। यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेंदुआ अचानक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश