गानों से लेकर ड्रेसिंग स्टाइल तक: 'तनु वेड्स मनु' की पागलपन और इमोशनल कर देने वाली कहानी ने जीता था फैंस का दिल
मुंबई। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं कि कितनी बार भी देखो, मन ही नहीं भरता। ऐसी ही मजेदार और ब्लॉकबस्टर रही फिल्म 'तनु वेड्स मनु', जिसमें कंगना रनौत के पागलपन और आर माधवन के भोलेपन ने फैंस का दिल जीत लिया था। आज फिल्म अपने रिलीज के 15 साल पूरे कर चुकी है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म ने अपने बजट से दोगुनी कमाई की थी और फिल्म के सीक्वल ने तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। 25 फरवरी 2011 को कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' रिलीज हुई थी।
फिल्म तनु और मनु की कहानी पर बनी थी, जिसमें मनु, जो एक सीधा-साधा लड़का है, शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है, लेकिन उसके पल्ले पड़ती है तनु, जो किसी और से प्यार करती है लेकिन शादी नहीं हो पा रही। फिल्म में कंगना का बेबाकपन और आर माधवन के भोलेपन ने फैंस को सबसे ज्यादा एंटरटेन किया। फिल्म के गाने 'सड्डी गली', 'ए रंगरेज मेरे' और 'जुगुनी' रील से लेकर पार्टी की शान बन गए, खासकर 'सड्डी गली' गाना, जिसमें कंगना ने धमाकेदार डांस किया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ढेर सारा प्यार मिला। आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी फिल्म का बजट 15-20 करोड़ के बीच था, लेकिन फिल्म ने रिलीज के बाद 50-55 करोड़ के बीच का कारोबार किया। बात सिर्फ कारोबार तक ही सीमित नहीं रही। कंगना के सूट के स्टाइल बाजार में छा गए, चाहे वो 'सड्डी गली' वाला लाल बनारसी प्रिंट वाला सूट हो या फिर 'जुगनी' गाने में ऑफ-व्हाइट और चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी हो... कंगना का स्टाइल हर तरफ छा चुका था।
ये भी पढ़ें 'रणवीर सिंह ही निभा सकते थे ऐसा किरदार', 'धुरंधर' देखने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने की तारीफ
बहुत कम लोग जानते हैं कि तनु वेड्स मनु फिल्म की पहली पसंद कंगना रनौत नहीं थी। यह फिल्म पहले चित्रागंदा को ऑफर हुई थी। आनंद एल. राय और फिल्म मेकर्स ने दो बार अभिनेत्री से बात की थी, लेकिन दूसरी फिल्मों की वजह से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। उन्होंने खुद इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें आज भी अफसोस होता है कि तनु वेड्स मनु जैसी फिल्म को कम आंका। तनु वेड्स मनु की सक्सेस को देखते हुए ही मेकर्स फिल्म का सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न' लाए और फिल्म ने अपने कलेक्शन से 4 गुना नोट छापे थे। फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ था, और फिल्म ने लगभग 260 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब जल्द ही तनु वेड्स मनु-3 भी आने वाली है, जिसका औपचारिक एलान हो चुका है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां