अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर रोक लगाने की मांग, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोबारा चला सघन चेकिंग अभियान

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 16 फरवरी को प्राप्त हुए इस ई-मेल में न्यायालय परिसर में विस्फोटक सामग्री लगाने की बात कही गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस धमकी भरे संदेश में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस (EWS) आरक्षण लागू करने पर रोक लगाने की मांग भी जोड़ी गई है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने तत्काल सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। बुधवार को क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात अवधभान सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड और एएसएल (ASL) टीम ने न्यायालय परिसर में दोबारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने न्यायाधीशों के चैंबर, कार्यालय कक्षों और परिसर के हर संवेदनशील कोने की सघन जांच की।

प्रयागराज में बयान से बढ़ी हलचल, शिकायतकर्ता का दावा — “सभी सबूत हमारे पक्ष में” ये भी पढ़ें  प्रयागराज में बयान से बढ़ी हलचल, शिकायतकर्ता का दावा — “सभी सबूत हमारे पक्ष में”

सुरक्षा चाक-चौबंद, ई-मेल भेजने वाले की तलाश:

मेरठ में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले एक ही परिवार के 6 लोग,घर बना मौत का जाल ये भी पढ़ें  मेरठ में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले एक ही परिवार के 6 लोग,घर बना मौत का जाल

हालांकि, घंटों चली तलाशी के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। क्षेत्राधिकारी अवधभान सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीमें उस धमकी भरे ई-मेल के सोर्स का पता लगाने में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि न्यायपालिका की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुरादाबाद में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में उठाई आवाज ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में उठाई आवाज

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ की गलियों में दिखा अदा शर्मा का दिलकश अंदाज़: नवाबों के शहर में चखा 'चाट' का स्वाद, सादगी ने जीता फैंस का दिल

मुंबई/लखनऊ (रॉयल बुलेटिन): लखनऊ की तहज़ीब, अदब और स्वाद से भरी गलियों ने हाल ही में बॉलीवुड की 'कमांडो गर्ल'...
मनोरंजन 
लखनऊ की गलियों में दिखा अदा शर्मा का दिलकश अंदाज़: नवाबों के शहर में चखा 'चाट' का स्वाद, सादगी ने जीता फैंस का दिल

मुजफ्फरनगर: अर्चक पुरोहित संघ ने होली और ग्रहण पर संशय किया दूर, इस दिन होगा होलिका दहन !

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): आगामी होली पर्व और चंद्र ग्रहण की स्थिति को लेकर अर्चक पुरोहित संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
मुजफ्फरनगर: अर्चक पुरोहित संघ ने होली और ग्रहण पर संशय किया दूर, इस दिन होगा होलिका दहन !

मुजफ्फरनगर: पंचायती राज विभाग पर बिजली का 69.74 करोड़ बकाया, अब ग्राम पंचायतों की 'तिजोरी' से कटेगा पैसा

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत आने वाले संस्थानों पर विद्युत विभाग का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पंचायती राज विभाग पर बिजली का 69.74 करोड़ बकाया, अब ग्राम पंचायतों की 'तिजोरी' से कटेगा पैसा

मुजफ्फरनगर: सठेड़ी हादसे के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, परिजनों को बंधाया ढांढस

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): खतौली थाना क्षेत्र के गांव सठेड़ी के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रामचंद्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सठेड़ी हादसे के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, परिजनों को बंधाया ढांढस

मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में दिनदहाड़े हत्या , जेल से छूटे पति ने सरेराह घेरकर गोलियों से भूना, आरोपी फरार

रामराज। जनपद के थाना रामराज क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई एक दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में दिनदहाड़े हत्या , जेल से छूटे पति ने सरेराह घेरकर गोलियों से भूना, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर का 'कायाकल्प': 24 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, पुलों के नीचे बनेंगे बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन जिम

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद ने एक बड़ी छलांग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का 'कायाकल्प': 24 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, पुलों के नीचे बनेंगे बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन जिम

अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

संभल (रॉयल बुलेटिन): आगामी माहे रमजान और होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संभल...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव तरारा पर रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश