मुजफ्फरनगर में हाईवे पर 'फर्जी एआरटीओ' बनकर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 ठग गिरफ्तार
रोहाना टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया अंतरराज्यीय गैंग— 52 हजार की नकदी, अर्टिगा कार और फर्जी रसीदों का जखीरा बरामद
मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद की कोतवाली नगर पुलिस ने राजमार्ग पर परिवहन विभाग का अधिकारी बनकर वाहन चालकों को चूना लगाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह रोहाना टोल प्लाजा के पास खुद को परिवहन विभाग का लोक सेवक बताकर रिफ्लेक्टर लगाने और रोड सेफ्टी के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के 8 सदस्यों को दबोच लिया, जिनके पास से फर्जी रसीदें और सरकारी साजो-सामान बरामद हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर प्रभारी बबलू सिंह वर्मा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोहाना कट के पास कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में इनके पास से 52,690 रुपये नकद, 145 फर्जी रसीदें (पीली, नीली, लाल व सफेद), रिफ्लेक्टर, बॉडी बेल्ट, सीटी और एक अर्टिगा कार (UP 11 CT 0623) बरामद की गई है।
इन ठगों को पुलिस ने भेजा जेल:
पकड़े गए आरोपियों की पहचान धीरेंद्र सिंह (पिलखुवा, हापुड़), गुलवीर राणा (दोघट, बागपत), शिवदीप त्यागी (अमीनगर सराय, बागपत), मंगेशपाल (लोनी, गाजियाबाद), वरुण खोखर (शहादरा, दिल्ली), विजय कुमार (कंकरखेड़ा, मेरठ), गौरव कुमार (सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर) और अनुज कुमार (फतेहपुर, सहारनपुर) के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: पिता की रोक-टोक से नाराज दो बेटियों ने गला रेतकर की हत्या; खीर में दी थी नींद की गोलीसफल पुलिस टीम: इस गिरोह को दबोचने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, बच्चू सिंह, सहीराम नागर, हेड कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल राजू सिंह, रहीस आजम, पवन सोलंकी और कांस्टेबल चालक सुशील कुमार शामिल रहे। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं (BNS) में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां