मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 'झंडा युद्ध', व्यापारियों ने लगाई सपा की झंडियां तो भड़के भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा

बुलडोजर की कार्रवाई और भाजपा नेताओं की 'बेरुखी' से व्यापारियों में आक्रोश; अतुल प्रधान ने सदन में उठाई आवाज तो दुकानों पर सजे सपा के झंडे

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित प्रसिद्ध सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े राजनीतिक टकराव में तब्दील हो गया है। बुधवार को मार्केट के व्यापारियों ने भाजपा जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से नाराज होकर अपने प्रतिष्ठानों पर समाजवादी पार्टी के झंडे लगा लिए। जैसे ही इसकी भनक भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी, वे भारी संख्या में बाजार पहुँचे और सपा के झंडे उतार कर फेंक दिए। इस घटना के बाद बाजार में जबरदस्त तनाव व्याप्त हो गया और व्यापारियों व भाजपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

बुलडोजर की तलवार और राजनीतिक नाराजगी

मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत ये भी पढ़ें  मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

दरअसल, आवास विकास परिषद ने कोर्ट के आदेश के बाद सेंट्रल मार्केट में कमर्शियल गतिविधियों को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया है। एक कॉम्प्लेक्स पहले ही ढहाया जा चुका है और बाकी दुकानों पर भी बुलडोजर चलने की तलवार लटकी है। व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने इस संकट की घड़ी में कई बार स्थानीय भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन वहां से उन्हें केवल कोरे आश्वासन और बेरुखी ही मिली।

बिहार: क्रिकेट मैदान बना खूनी जंग का अखाड़ा, युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बिहार: क्रिकेट मैदान बना खूनी जंग का अखाड़ा, युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

सपा विधायक अतुल प्रधान के समर्थन से बदला रुख

पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद ये भी पढ़ें  पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

जब भाजपा की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो व्यापारियों ने सपा विधायक अतुल प्रधान से संपर्क किया। अतुल प्रधान ने न केवल इस मामले को विधानसभा सदन में मजबूती से रखा, बल्कि सोशल मीडिया पर पोस्ट कर व्यापारियों के साथ सड़क से लेकर सदन तक कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का वादा किया। विधायक की इसी पहल से प्रभावित होकर व्यापारियों ने विरोध स्वरूप दुकानों पर सपा के झंडे लहरा दिए।

भाजपाइयों ने उतारा झंडा, अतुल प्रधान बोले- 'व्यापारियों के साथ हूँ'

भाजपा कार्यकर्ताओं के इस 'एक्शन' के बाद व्यापारियों में रोष और बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि जब वे मुसीबत में थे तब कोई नहीं आया, और अब जब वे अपनी पसंद का समर्थन कर रहे हैं तो विरोध किया जा रहा है। वहीं, अतुल प्रधान ने स्पष्ट किया है कि वे व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे और हर संभव मदद करेंगे। फिलहाल, बाजार में भारी पुलिस बल और आवास विकास की सक्रियता के बीच 'राजनीतिक जंग' भी तेज हो गई है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

नोएडा उद्यमियों ने उप आयुक्त उद्योग पंकज निर्वाण से की बैठक, उद्योग समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

नोएडा। उद्यमियों का संगठन  नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन द्वारा सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में नव नियुक्त उप आयुक्त उद्योग पंकज निर्वाण...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा उद्यमियों ने उप आयुक्त उद्योग पंकज निर्वाण से की बैठक, उद्योग समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

नई दिल्ली। सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस एक ऐसी शारीरिक समस्या है, जो उम्र बढ़ने, गलत पोस्चर, लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल...
लाइफस्टाइल 
सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश