बिहार: क्रिकेट मैदान बना खूनी जंग का अखाड़ा, युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

On

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में क्रिकेट खेलने को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोपालगंज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह घटना कटेया थाना क्षेत्र के रामपुर ब्रह्मस्थान गांव की है। घायल युवक की पहचान रामपुर गांव के कमलेश कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में कमलेश कुशवाहा पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कमलेश को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना से पीड़ित के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कमलेश कुशवाहा के परिजनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। चाकूबाजी की घटना के बाद हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी की घटना में संलिप्त नूर आलम और हनान मियां को गिरफ्तार कर लिया है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कटेया थाना अंतर्गत पंचदेवरी प्रखंड के रामपुर ब्रह्मस्थान के समीप एक चाकूबाजी की घटना हुई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर हुई थी। फिलहाल, आगे की कार्रवाई जारी है। 

इंदौर में वकील की जान लेने की साजिश, शिलॉन्ग ट्रिप में जहर देकर मारने की कोशिश , पत्नी और प्रेमी पर केस दर्ज ये भी पढ़ें  इंदौर में वकील की जान लेने की साजिश, शिलॉन्ग ट्रिप में जहर देकर मारने की कोशिश , पत्नी और प्रेमी पर केस दर्ज

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मंत्री के दावों की खुली पोल: अधूरे PM फ्लैट्स की थमा दी चाबियां, न बिजली, न पानी, कैसे मनेगी होली-ईद?

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित मखियाली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 224 फ्लैट्स के आवंटन के बाद लाभार्थियों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मंत्री के दावों की खुली पोल: अधूरे PM फ्लैट्स की थमा दी चाबियां, न बिजली, न पानी, कैसे मनेगी होली-ईद?

भव्य सेट और महिलाओं का दबदबा, क्यों संजय लीला की फिल्मों में दिखते हैं ये दो खास फैक्टर्स

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'बाजीराव मस्तानी' और 'हीरामंडी' जैसी...
Breaking News  मनोरंजन 
भव्य सेट और महिलाओं का दबदबा, क्यों संजय लीला की फिल्मों में दिखते हैं ये दो खास फैक्टर्स

IDFC First Bank Fraud: ₹590 करोड़ के घोटाले से 20% गिरा शेयर, निवेशकों के ₹14,000 करोड़ डूबे

मुंबई। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर में सोमवार को 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ लोअर सर्किट देखा गया। इसकी...
Breaking News  बिज़नेस 
IDFC First Bank Fraud: ₹590 करोड़ के घोटाले से 20% गिरा शेयर, निवेशकों के ₹14,000 करोड़ डूबे

सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र में म्योरपुर थाना अंतर्गत ग्राम किरवानी में सोमवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल

लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप से आया ई-मेल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ऐतिहासिक धरोहर लाल किला और दिल्ली सचिवालय...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप से आया ई-मेल

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र में म्योरपुर थाना अंतर्गत ग्राम किरवानी में सोमवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल

मेरठ में मोबाइल टावर चोरी का गिरोह दबोचा, चोरी का सामान और कार बरामद

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवार्ई में मोबाइल टावर से सामान चोरी करने वाले गिरोह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मोबाइल टावर चोरी का गिरोह दबोचा, चोरी का सामान और कार बरामद

मेरठ में शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 37.55 ग्राम स्मैक और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार किया है। उससे 37.55 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। थाना...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 37.55 ग्राम स्मैक और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

सहारनपुर में 12.96 लाख आयुष्मान कार्ड, यूपी में जिले ने हासिल किया आठवां स्थान

सहारनपुर।  उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल पांच करोड़ छह लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। सहारनपुर के जिलाधिकारी पहले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 12.96 लाख आयुष्मान कार्ड, यूपी में जिले ने हासिल किया आठवां स्थान

सर्वाधिक लोकप्रिय