बिहार में ‘जंगलराज’ की वापसी नहीं होगी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का विपक्ष पर हमला, विकास पर दिया जोर
नई दिल्ली। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विकास शिखर सम्मेलन 2026 को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें नया बिहार देखने को मिल रहा है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "आज देश में बिहार का बदलता माहौल देखने को मिल रहा है। हर किसी के दिल में, हर बिहारी के दिल में, अपने अतीत को लेकर एक शानदार इतिहास था, जिस पर देश को गर्व था। आज बिहार के उस इतिहास को दोहराने की जरूरत है। अतीत से वर्तमान को बेहतर बनाने की, बेहतर भविष्य बनाने की एक सफल कोशिश हो रही है।" उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे यहां के लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। जनता को भी पता है कौन उनके साथ खड़ा है। हर बिहारी को अपने अतीत से बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ना चाहिए।
ये भी पढ़ें अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी एनडीए सरकार का यही प्रयास है कि कैसे लोगों के भविष्य को बेहतर किया जा सके। विपक्ष पर निशाना साधते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जंगलराज अब कभी नहीं आने वाला है। बिहार के लोग उस समय में कभी नहीं जाएंगे, जो समय विपक्ष के लोगों ने लाया था। बिहार अब विकास कर रहा है, जिससे जनता खुश है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा, हर क्षेत्र में आज बिहार अपने आप पर गर्व महसूस कर रहे है। बिहार में डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। पक्षपात नहीं किया जा रहा है। बिहार की पहचान आज नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक हो रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से खई पहल भी शुरू की है। एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "यह अब गांधी जी की कांग्रेस नहीं रही।
यह विदेशी सोच वाली कांग्रेस है, जिसे देश से कोई प्यार नहीं है, जो राष्ट्रवाद से नफरत करती है। ये वही कांग्रेस है जो देश के लिए लड़ाई करती थी, आज देश के खिलाफ ही लड़ाई कर रही है। कांग्रेस की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है।" उन्होंने कहा कि आज जनता कांग्रेस को नकार रही है, जिससे वह खत्म हो रही है और कोई मुद्दा न होने पर ये लोग इस तरह का काम करते रहते हैं। कांग्रेस की सोच गंदी हो गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां