एआई समिट में हंगामा : सुधांशु त्रिवेदी ने यूथ कांग्रेस को बताया 'लश्कर-ए-राहुल', बोले- देश कभी माफ नहीं करेगा

On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'लश्कर-ए-राहुल' के झंडाबरदार भारत की इज्जत को तार-तार करने में लगे हुए हैं। इस तरह के निंदनीय कृत्य के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। सुधांशु त्रिवेदी ने एक वीडियो संदेश में कहा, "विश्व एआई शिखर सम्मेलन में जहां एक तरफ भारत की प्रतिभा और बुद्धिमत्ता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की निम्नता और नग्नता का एक शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। जो कुछ कांग्रेस ने किया, ये सिर्फ एक राजनीति नहीं है, इसे सिर्फ नकारात्मक राजनीति कहकर छोड़ा नहीं जा सकता।" उन्होंने आगे कहा, "ये राष्ट्र के साथ हो रहे द्रोह के समकक्ष है, क्योंकि पूरा देश इस विषय को लेकर उद्वेलित भी है और आक्रोशित भी है।

 

शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे: मुरादाबाद के 60 गांवों से होकर गुजरेगा नया कॉरिडोर, एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण के लिए गजट किया जारी, ठाकुरद्वारा में सर्वाधिक प्रभावित होंगे गांव ये भी पढ़ें  शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे: मुरादाबाद के 60 गांवों से होकर गुजरेगा नया कॉरिडोर, एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण के लिए गजट किया जारी, ठाकुरद्वारा में सर्वाधिक प्रभावित होंगे गांव

बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें ये भी पढ़ें  बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

इस तरह के निंदनीय कृत्य के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।" भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कभी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में निम्न स्तरीय और नग्नता की राजनीति का प्रदर्शन नहीं हुआ। लेकिन राजनीति की मर्याताओं को तोड़ते-तोड़ते कांग्रेस पार्टी आज उस स्थिति में पहुंच गई है, जहां राजनीति और राष्ट्र के विरोध की सीमा समाप्त होती है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के मन में शायद आज भी भारत की वह छवि है, जब भुखमरी थी और लोगों के पास पहनने को कपड़े नहीं थे। भारतीयों की अर्धनग्न तस्वीरें ही दिखाई जाती थीं। इसलिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर वही पुराने भारत की अर्धनग्न तस्वीर दिखाने का प्रयास किया, जो निंदनीय है।

  "दुनिया किस दिशा में जाएगी, यह तय करेगा इंसान का फैसला" AI पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान ये भी पढ़ें   "दुनिया किस दिशा में जाएगी, यह तय करेगा इंसान का फैसला" AI पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान

 

यूथ कांग्रेस को 'लश्कर-ए-राहुल' बताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "अभी तक राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के बारे में अपमानजनक, आपत्तिजनक और निंदनीय बयान देते थे। अब 'लश्कर-ए-राहुल' के सिपाही भारत की धरती पर भी विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की आधुनिकतम तकनीक एआई में भारत अग्रिम भूमिका में दिखाई पड़ रहा है, तो कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। जहां एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का शानदार उभार दिख रहा है और भारत के प्रति पूरे विश्व में सम्मान और संभावनाओं का पारावार दिख रहा है, वहीं दूसरी तरफ 'लश्कर-ए-राहुल' के झंडाबरदार भारत की इज्जत को तार-तार करने में लगे हुए हैं। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

भारत-रूस तेल व्यापार: रूस से तेल खरीद पर भारत की पहले की स्थिति में बदलाव नहीं, वेनेजुएला के विकल्प पर किया जायेगा विचार

नयी दिल्ली।  भारत ने दोहराया है कि रूस से तेल खरीदने के मामले में उसकी पहले से घोषित स्थिति में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-रूस तेल व्यापार: रूस से तेल खरीद पर भारत की पहले की स्थिति में बदलाव नहीं, वेनेजुएला के विकल्प पर किया जायेगा विचार

सहारनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद हुई पिस्टल और कारतूस

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना मण्डी पुलिस ने हत्या के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद हुई पिस्टल और कारतूस

लखनऊ मेट्रो की रेल पटरियों पर गंभीर सवाल, CAG रिपोर्ट में मानकों के उल्लंघन और लापरवाही का खुलासा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक खुलासा सामने आया है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ मेट्रो की रेल पटरियों पर गंभीर सवाल, CAG रिपोर्ट में मानकों के उल्लंघन और लापरवाही का खुलासा

संभल में तैयार हर्बल गुलाल चेहरे के लिए सुरक्षित और पर्यावरण मित्र होली की बेहतर पहल

संभल। होली के रंग जहां खुशियां लाते हैं, वहीं केमिकल युक्त गुलाल कई बार त्वचा, आंख और बच्चों के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में तैयार हर्बल गुलाल चेहरे के लिए सुरक्षित और पर्यावरण मित्र होली की बेहतर पहल

टैरिफ के बावजूद भारत के साथ बढ़ा अमेरिका का व्यापार घाटा, 58 अरब डॉलर पहुंचा,जानें क्या हैं व्यापारिक समीकरण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय निर्यात पर भारी भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बावजूद भारत...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस 
टैरिफ के बावजूद भारत के साथ बढ़ा अमेरिका का व्यापार घाटा, 58 अरब डॉलर पहुंचा,जानें क्या हैं व्यापारिक समीकरण

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद हुई पिस्टल और कारतूस

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना मण्डी पुलिस ने हत्या के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद हुई पिस्टल और कारतूस

लखनऊ मेट्रो की रेल पटरियों पर गंभीर सवाल, CAG रिपोर्ट में मानकों के उल्लंघन और लापरवाही का खुलासा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक खुलासा सामने आया है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ मेट्रो की रेल पटरियों पर गंभीर सवाल, CAG रिपोर्ट में मानकों के उल्लंघन और लापरवाही का खुलासा

संभल में तैयार हर्बल गुलाल चेहरे के लिए सुरक्षित और पर्यावरण मित्र होली की बेहतर पहल

संभल। होली के रंग जहां खुशियां लाते हैं, वहीं केमिकल युक्त गुलाल कई बार त्वचा, आंख और बच्चों के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में तैयार हर्बल गुलाल चेहरे के लिए सुरक्षित और पर्यावरण मित्र होली की बेहतर पहल

पीएम मोदी के कार्यक्रम में आत्मदाह की धमकी देने वाला भाजपा पार्षद और आजाद अधिकार सेना के संगठन मंत्री हाउस अरेस्ट

मेरठ। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले नेताओं को हाउस अरेस्ट करना शुरू कर दिया गया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
पीएम मोदी के कार्यक्रम में आत्मदाह की धमकी देने वाला भाजपा पार्षद और आजाद अधिकार सेना के संगठन मंत्री हाउस अरेस्ट

सर्वाधिक लोकप्रिय