'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले राम गोपाल यादव, लोकप्रियता के लिए कुछ भी कर बैठते हैं लोग
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कई तरह की बातें होती रहती हैं। उन्होंने कहा, "भारत में ऐसे बहुत से लोग मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। वे बिना सोच-समझ के काम कर बैठते हैं, जिनका दूसरों पर बुरा असर पड़ता है। लोगों को ऐसे काम करने में जरा भी झिझक नहीं होती। उन्हें बस थोड़ी सी लोकप्रियता या पहचान बढ़ाने की चाह होती है, फिर चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े।
ऐसे लोगों को इस बात की परवाह नहीं होती कि उनकी बात समझदारी वाली है या बेकार।" उन्होंने भारत की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कोई धरती की तारीफ कर दे, तो उसके बाद बाकी सब कुछ गलत होता है। उन्होंने सरकारी कर्मचारी पर टिप्पणी करते हुए कहा, "अब हालत ये है कि एक जॉइंट सेक्रेटरी से नोट लिखवाया जाए तो, वो ऐसा नहीं कर पाएगा। पहले के दौर में लोगों को ठीक से लिखना सिखाया जाता था। उन्हें चिट्ठियां कैसे लिखी जाती हैं, यह भी बताया जाता था, लेकिन अब ऐसा कोई प्रशिक्षण नहीं मिलता।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद में MDA की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम योजना लॉन्च, 47 लाख से शुरू प्लॉट, 580 करोड़ का निवेश
लोग सीधे चैटजीपीटी या एआई टूल का सहारा लेने लगे हैं। रामगोपाल यादव ने एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताते हुए कहा, "एआई का उपयोग गंभीर और सोच-समझ वाले कामों के लिए सही तरीके से नहीं हो रहा है। यह एक बड़ी समस्या बन गई है।" फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो वसीम अख्तर (विशाल मोहन) नाम के लड़के से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। लेकिन दोनों का धर्म उनके प्यार के आड़े आता है। फिल्म को लेकर विवाद चरम पर है। बीते कुछ दिनों से संभल और आसपास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। यादव समुदाय के लोगों का कहना है कि फिल्म का शीर्षक ही आपत्तिजनक है और जानबूझकर एक खास समाज को निशाना बनाया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां