एआई समिट विवाद मामले में कांग्रेस और भाजयुमो नेताओं में टकराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
अमेठी। एआई समिट विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आमने-सामने आ गई है। दोनों पार्टियों के नेता एवं समर्थक एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में अमेठी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और यूथ कांग्रेस के द्वारा जनपद अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही और दोनों का बीच बचाव किया।
जिला मुख्यालय गौरीगंज में एक ओर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने "देश के गद्दारों को, जूता मारो सालों" को कहते हुए राहुल गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं दूसरी ओर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह मैं आपकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा निशाना साधा।
दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन की ओर से पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रशासन ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें वापस भेज दिया, जिससे किसी भी संभावित अप्रिय घटना को टाला जा सका।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां