मुजफ्फरनगर में रूप फर्नीचर पर जीएसटी का छापा, जांच जारी
मुजफ्फरनगर। नगर के प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर आज जीएसटी विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मार कार्रवाई की। छापे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
जीएसटी अधिकारियों ने शोरूम के मालिक राजीव जैन व प्रशांत जैन से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर जीएसटी चोरी की आशंका के तहत यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रिया जारी है।
समाचार लिखे जाने तक छापे की कार्रवाई लगातार चल रही थी। शोरूम के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आई है या नहीं। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां