मुजफ्फरनगर: यूजीसी एक्ट-2026 के खिलाफ करणी सेना का बिगुल, 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा 'महाआंदोलन'

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने दी रोलबैक की चेतावनी; बोले- सामान्य वर्ग के अधिकारों का हनन हुआ तो चुनावों में जनता सरकार को कर देगी 'रोलबैक'

मुजफ्फरनगर/मेरठ। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट 2026 को लेकर सामान्य वर्ग में आक्रोश की लहर तेज होती जा रही है। इस कानून के विरोध में अब क्षत्रिय करणी सेना ने लामबंद होना शुरू कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने स्पष्ट किया है कि यह कानून सामान्य जाति के अधिकारों पर सीधा कुठाराघात है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को मेरठ में 'आमंत्रण यात्रा' के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केंद्र सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस भेदभावपूर्ण कानून को वापस नहीं लिया, तो आगामी चुनावों में इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

डॉ. राज शेखावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए आरोप लगाया कि सरकार वोट बैंक की राजनीति के चलते एससी-एसटी और ओबीसी वर्गों को साधने में जुटी है, जबकि सामान्य वर्ग की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा, "यूजीसी एक्ट 2026 संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 का सरेआम उल्लंघन है। संविधान हमें समानता और स्वाभिमान का अधिकार देता है, लेकिन यह नया कानून उस समानता की नींव को हिला रहा है।" उन्होंने कहा कि देश का सामान्य वर्ग अब अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर बंद रहेगा मुद्रा बाजार, शेयर बाजार में होगा कारोबार ये भी पढ़ें  छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर बंद रहेगा मुद्रा बाजार, शेयर बाजार में होगा कारोबार

8 मार्च को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल ये भी पढ़ें  गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल

आंदोलन की रूपरेखा रखते हुए डॉ. शेखावत ने बताया कि आगामी 8 मार्च को दोपहर 12 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर से लाखों लोग जुटेंगे। यह एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन होगा, जिसमें केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं बल्कि पूरे सामान्य वर्ग के लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के लिए विभिन्न जिलों में जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जनसंपर्क किया जा रहा है। करणी सेना ने इस कानून की विसंगतियों को लेकर 10 सूत्रीय मांग पत्र भी तैयार किया है, जिसे केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

मुज़फ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: गांव जावन में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: गांव जावन में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

चक्का जाम और घेराव की चेतावनी

प्रशासनिक सख्ती की संभावनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. राज शेखावत ने सख्त लहजे में कहा कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में होगा, जिसके लिए अनुमति ले ली गई है। उन्होंने चेतावनी दी, "यदि पुलिस या प्रशासन ने 8 मार्च को दिल्ली जा रहे सामान्य वर्ग के नागरिकों को रोकने का प्रयास किया, तो वहीं पर चक्का जाम कर दिया जाएगा।" उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो जनता सांसदों के आवासों का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेगी। डॉ. शेखावत ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में जताई गई कड़ी प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए सरकार से अपनी भूल सुधारने की मांग की है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्लोबल टैरिफ को 'अवैध' करार देने के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुप्पी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

मुरादाबाद/बिलारी। जनपद के बिलारी क्षेत्र के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यहाँ के 'इफ्तेखार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले गौवंश संरक्षण कार्यक्रम को जनपद में और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

सर्वाधिक लोकप्रिय