हैवानियत: डेढ़ साल के मासूम वहीब की पीट-पीटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा, सौतेले पिता पर लगा कत्ल का आरोप
मुजफ्फरनगर/सिखेड़ा। जनपद के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निराना निवासी एक मासूम बालक की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि डेढ़ साल के मासूम वहीब की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया था। बालक के शरीर पर मिले चोटों के निशान उसकी मौत से पहले हुई दरिंदगी की गवाही दे रहे हैं। पुलिस जांच में हत्या का सीधा आरोप मासूम के सौतेले पिता पर लगा है।
ईंट भट्ठे पर हुई वारदात, फरार हुआ आरोपी
पुलिस के अनुसार, गांव निराना निवासी आशू की पुत्री आसमां का दूसरा निकाह मीरापुर के गांव मुझेड़ा निवासी फैजान के साथ हुआ था। फैजान वर्तमान में उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद स्थित मंगलौर थाने के गांव लधौड़ा के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह अपनी पत्नी आसमां और उसके पहले निकाह से हुए डेढ़ वर्षीय पुत्र वहीब को भी अपने साथ भट्ठे पर ले गया था। सोमवार शाम वहीब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी फैजान मौके से फरार हो गया।
मायके पहुंची मां ने खोली पोल
ये भी पढ़ें रुकी हवा की रफ्तार, एक्यूआई पहुंचा खतरे के निशान के पार, बारिश और तेज हवा की फिर बन रही है संभावनाएंमंगलवार सुबह आसमां अपने मासूम बेटे के शव को लेकर अपने मायके निराना पहुंची, जहां उसने परिजनों को फैजान की करतूत बताई। सूचना पर पहुंची सिखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिखेड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि बालक की मौत आंतरिक और बाहरी चोटों के कारण हुई है। उसके शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे साबित होता है कि उसे बुरी तरह पीटा गया था।
मंगलौर थाने में दर्ज होगी प्राथमिकी
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि चूंकि हत्या की यह वारदात उत्तराखंड के मंगलौर थाना क्षेत्र में घटित हुई है, इसलिए कानूनी कार्रवाई वहीं से सुनिश्चित की जाएगी। पीड़िता आसमां अपने परिजनों के साथ आरोपी पति फैजान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए मंगलौर रवाना हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां