मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के बीच झपटमारों का तांडव, एक घंटे में दो महिलाओं से लूट
मुजफ्फरनगर। जनपद के सबसे व्यस्ततम इलाके शिव चौक और रुड़की रोड पर ईद की खरीदारी करने निकलीं महिलाओं के लिए बुधवार का दिन भारी रहा। शहर कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर बेखौफ झपटमारों ने महज एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इन घटनाओं के बाद बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
पहली घटना: कन्या इंटर कॉलेज के पास झपट्टा
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह': वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा जेलदोपहर करीब साढ़े तीन बजे रुड़की रोड स्थित नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज के सामने पहली वारदात हुई। कच्ची सड़क निवासी फराह पत्नी तमरेज ईद के सामान की खरीदारी कर रही थीं। तभी एक अज्ञात युवक ने उनके हाथ पर झपट्टा मारा और पर्स छीनकर गलियों में फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार पर्स में बाईस सौ रुपये की नकदी और मोबाइल फोन रखा था।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु निकली रैली, 14 मार्च को सुलझेंगे लंबित मामलेदूसरी घटना: सुलभ शौचालय के पास उड़ाया पर्स
अभी पहली घटना की चर्चा शांत भी नहीं हुई थी कि ठीक एक घंटे बाद साढ़े चार बजे शिव चौक के पीछे स्थित सुलभ शौचालय के पास दूसरी वारदात हो गई। ग्राम दधेड़ू निवासी नाजिया पत्नी शाहवेज अपनी ननद और बच्चों के साथ दुकान पर सामान देख रही थीं। इसी दौरान शातिर बदमाश ने बड़ी सफाई से उनका पर्स पार कर दिया। नाजिया के पर्स में बीस हजार रुपये की भारी-भरकम नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड मौजूद था।
पुलिस महकमे में हड़कंप, सीसीटीवी खंगाल रही टीमें
एक के बाद एक हुई दो वारदातों से कोतवाली पुलिस और आबकारी चौकी प्रभारी के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में दौड़ लगाई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
सीओ सिटी का बयान
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि रुड़की रोड पर पैदल जा रही महिला का पर्स छीनकर भागने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद ले रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का सफल अनावरण किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां