मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु निकली रैली, 14 मार्च को सुलझेंगे लंबित मामले

जनपद न्यायाधीश ने दिखाई रैली को हरी झंडी, जनपद में पांच केंद्रो पर लगेगी लोक अदालत

मुजफ्फरनगर। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली 'राष्ट्रीय लोक अदालत' के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायालय में रैली कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिरेन्द्र कुमार सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया।

जनपद न्यायाधीश बिरेन्द्र कुमार सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए लोक अदालत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि लोक अदालत का प्राथमिक उद्देश्य वादकारियों को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय प्रदान करना है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि लोक अदालत में होने वाले फैसलों में हार-जीत का कोई प्रश्न नहीं होता। जब पक्षकार आपसी समझौते से विवाद सुलझाते हैं, तो उनके बीच आपसी सौहार्द बना रहता है और उनके अमूल्य समय व धन की बचत भी होती है।

मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

जिले में इन स्थानों पर होगा आयोजन
आगामी 14 मार्च 2026 (द्वितीय शनिवार) को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, बाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली और जिला कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर केंद्रों पर किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर के मोरना में लापता युवक के डूबने की प्रबल आशंका, गंग नहर पर मिले कपड़े ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मोरना में लापता युवक के डूबने की प्रबल आशंका, गंग नहर पर मिले कपड़े

इन मामलों का होगा समाधान?
लोक अदालत में मुख्य रूप से आपराधिक मामले, 138 एन.आई. एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवं पानी के बिलों से संबंधित विवाद, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद तथा अन्य सिविल वादों का निस्तारण किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण और बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण और बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर अपर जिला जज सीताराम, कनिष्क कुमार सिंह, काशिफ शेख, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती दिव्या भार्गव, श्रीमती मंजुला भलोटिया, कमलापति प्रजापति, नोडल ऑफिसर रवि कुमार दिवाकर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. देवेन्द्र सिंह फौजदार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, अपर सिविल जज सोनम गुप्ता सहित भारी संख्या में न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

एमिटी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम ‘क्रिएटिव 2026’ का शुभारंभ

नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों की रचनात्मकता एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए चार दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘क्रिएटिव...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एमिटी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक कला व डिजाइन कार्यक्रम ‘क्रिएटिव 2026’ का शुभारंभ

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

नसीरपुर प्रकरण पर बढ़ा तनाव: ठाकुर पूरन सिंह के बाद कश्यप समाज ने भी किया 14 मार्च को महापंचायत का करने ऐलान

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के गांव नसीरपुर में शुरू हुआ एक मामूली विवाद अब बड़े जातीय और राजनीतिक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
नसीरपुर प्रकरण पर बढ़ा तनाव: ठाकुर पूरन सिंह के बाद कश्यप समाज ने भी किया 14 मार्च को महापंचायत का करने ऐलान

शामली में बैंकों पर भडकी उपायुक्त, ऋण वितरण में तेजी के दिए निर्देश

शामली। जनपद शामली में 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के तहत ऋण वितरण की धीमी गति को लेकर प्रशासन...
शामली 
शामली में बैंकों पर भडकी उपायुक्त, ऋण वितरण में तेजी के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति  ने मंगलवार को सहारनपुर मंडल का महत्वपूर्ण दौरा किया। समिति के सदस्यों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

लखनऊ/कानपुर/गोरखपुर ।  उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई का बजट ही नहीं, अब रसोई का प्रबंधन भी   आम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर 
यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना