मुजफ्फरनगर के बसेड़ा में खेलते हुए किशोर को गला दबाकर मारने का प्रयास, पिता-पुत्र ने किया जानलेवा हमला
पड़ोसियों के शोर मचाने पर भागे आरोपी, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बसेड़ा में सोमवार को उस समय दहशत फैल गई, जब पिता-पुत्र की एक जोड़ी ने 13 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या का भी प्रयास किया। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है।
पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित किशोर के पिता चांद ने तहरीर में बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा रिहान सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले जितेंद्र और उसके पुत्र अंश वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने रिहान को पकड़ लिया और बिना किसी स्पष्ट कारण के उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपियों ने रिहान का गला दबाना शुरू कर दिया ताकि उसकी जान ली जा सके। रिहान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों की भीड़ को अपनी तरफ आते देख आरोपी डर गए और बालक को वहीं छोड़कर जान बचाकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में बच्चे को देख परिजन सकते में आ गए।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजकर दे रहा जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्जपुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरु की जांच
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित के पिता ने छपार थाने की स्थानीय पुलिस चौकी में तहरीर देकर जितेंद्र और अंश के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिससे उनके परिवार को अब अपने बेटे की जान का खतरा सता रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां