मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार
विवाहिता की मौत के मामले में हत्यारांपी पहुंचे सलाखों के पीछे, तीन आरोपी अब भी फरार
मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर में दहेज की खातिर एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि सास सहित परिवार के तीन अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
खतौली के रुकनपुर खेड़ी निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी पुत्री रीना की शादी तीन वर्ष पूर्व खानूपुर निवासी करण के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रीना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। बीते दिनों रीना के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गिरफ्तारी और फरार आरोपी
पुलिस ने शनिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति करण और ससुर सतपाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि रीना की सास, जेठ और ननद फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि इन फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अभियान के तहत अन्य गिरफ्तारियां
मंसूरपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में दो अन्य वांछितों को भी जेल भेजा है। इसके अलावा पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे गांव सोंटा निवासी इस वांछित नीतीश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जबकि एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में वांछित बहादुरपुर निवासी दीपक को भी सिखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में चोरों का आतंक: चार ट्यूबवेलों से किया कीमती केबल और स्टार्टर पार
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां