मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कब्जामुक्त हुआ कब्रिस्तान, प्रशासन ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण
ग्राम मुकल्लमपुरा में दबंगों के चंगुल से मुक्त हुई सार्वजनिक भूमि, जेसीबी से हटाया गया अवैध कब्जा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर क्षेत्र के ग्राम मुकल्लमपुरा में स्थित मेवाती कब्रिस्तान की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हटा दिया है। शनिवार को एसडीएम जानसठ के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर न केवल अवैध रूप से बनाए गए कमरे को ध्वस्त किया, बल्कि वहां लगाए गए पेड़ों को भी हटवा दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
मीरापुर कस्बा के मोहल्ला नवाब पट्टी निवासी खुर्शीद मेवाती ने प्रशासन को दी गई शिकायत में बताया था कि ग्राम मुकल्लमपुरा स्थित कब्रिस्तान की खसरा संख्या 600 पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से पेड़ लगा दिए थे और वहां एक कमरा भी बना लिया गया था। विरोध करने पर दबंगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
शिकायत मिलते ही एसडीएम जानसठ राजकुमार भारती ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो संजीव शर्मा और लेखपाल ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मुकल्लमपुरा पहुंचे। जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद, प्रशासन ने जेसीबी मशीन के जरिए पूरे अतिक्रमण को साफ कर दिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर के शुक्रताल खादर में दबंगों का तांडव, खेत में काम करते मजदूरों को पीट-पीटकर किया लहूलुहानअवैध कब्जा किसी हाल में बर्दाश्त नहीं
कार्यवाही के दौरान कानूनगो संजीव शर्मा ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में भी यदि ऐसी कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगरः जानसठ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां