नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

On

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50 हजार मतों से परास्त किया। मतगणना जारी है और 165 सीटों पर शुरुआती रुझानों में आरएसपी जबरदस्त जीत की ओर अग्रसर है। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने ये परिणाम घोषित किया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के बालेन शाह और सीपीएन-यूएमएल के चेयरमैन ओली झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे थे। यहां बालेन शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को 18,734 वोट मिले। इस तरह शाह ने कुल 49,614 वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इसी सीट से 2017 और 2022 में उन्होंने सफलता अर्जित की थी।

 

मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने यूपीएससी में हासिल की अखिल भारतीय चौथी रैंक, शहर में खुशी की लहर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने यूपीएससी में हासिल की अखिल भारतीय चौथी रैंक, शहर में खुशी की लहर

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कई राज्यों में निर्विरोध निर्वाचन के आसार ये भी पढ़ें  राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कई राज्यों में निर्विरोध निर्वाचन के आसार

द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, शाह की जीत ने पूरे देश का ध्यान खींचा है, क्योंकि आरएसपी ने पहले ही उन्हें पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। आरएसपी के वरिष्ठ नेता शाह ने ओली के खिलाफ चुनाव लड़ा। ओली ने 2022 के चुनाव में नेपाली कांग्रेस के खगेंद्र अधिकारी को 28,576 वोटों के अंतर से हराया था। मई 2022 से काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर रहे बालेन, जनवरी 2026 में इस्तीफा देकर राष्ट्रीय राजनीति में आए। काठमांडू के नरदेवी में एक मधेसी परिवार में जन्मे शाह, स्वर्गीय राम नारायण शाह के बेटे हैं, जो एक जाने-माने आयुर्वेदिक चिकित्सक थे।

'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत  ये भी पढ़ें  'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

 

राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले, शाह 2015 के गोरखा भूकंप के बाद बचाव कार्यों में सक्रिय थे। एक जाने-माने रैपर, गीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर 2012 में उन्होंने अपना म्यूजिक करियर शुरू किया था। शुरू में बिबेकशील पार्टी के साथ जुड़े शाह ने 2022 काठमांडू मेयर का चुनाव एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीता और बाद में 2025 के आखिर में आरएसपी में शामिल हो गए। 2026 के आम चुनावों में कैंपेन का नेतृत्व किया और खुद को नेपाल के प्रधानमंत्री पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में स्थापित किया। 

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर में दहेज की खातिर एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फरार

हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

सूरत। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक ड्रग्स एटोमिडेट को हर्बल और फार्मास्युटिकल उत्पादों के नाम पर दक्षिण-पूर्व...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
हर्बल पाउडर के नाम पर विदेश भेजी जा रही ड्रग्स का भंडाफोड़, सूरत का व्यापारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला:मारपीट से मचा हड़कंप, लोगों का फूटा गुस्सा

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम के राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को उस समय तनाव फैल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला:मारपीट से मचा हड़कंप, लोगों का फूटा गुस्सा

हरियाणा के सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 13 मजदूर झुलसे

जींद। हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के भाट कॉलोनी स्थित होली रंग बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को शॉर्ट...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा के सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 13 मजदूर झुलसे

उत्तर प्रदेश

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा

सहारनपुर। मण्डी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मण्डी समिति परिसर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने जयदुर्गा राईस ट्रेडर्स की दुकान में सेंध...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मंडी में चोरों ने राइस ट्रेडर्स की दुकान में लगाई सेंध, एक आरोपी दबोचा, व्यापारियों का हंगामा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं