मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने यूपीएससी में हासिल की अखिल भारतीय चौथी रैंक, शहर में खुशी की लहर

On

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के प्रतिभाशाली युवक राघव झुनझुनवाला ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर चौथी रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। राघव की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके पैतृक शहर मुजफ्फरपुर में उत्साह और गर्व का माहौल है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, शहर में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

मुजफ्फरपुर से दिल्ली तक का सफर

राघव झुनझुनवाला मुजफ्फरपुर शहर के सरैयागंज इलाके के निवासी हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) से हुई। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे राघव ने स्कूली दिनों से ही अपनी प्रतिभा का परिचय देना शुरू कर दिया था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। कॉमर्स पृष्ठभूमि से आने के बावजूद राघव ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और युवराज सिंह ये भी पढ़ें  अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और युवराज सिंह

परिवार का मिला पूरा सहयोग

राघव के पिता विदेश में कार्यरत हैं, जबकि उनका परिवार लंबे समय से मुजफ्फरपुर और दिल्ली के बीच जुड़ा रहा है। उनकी इस सफलता के पीछे परिवार का लगातार सहयोग और मार्गदर्शन रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद सरैयागंज स्थित उनके घर पर स्थानीय लोग, मित्र और रिश्तेदार उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचने लगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राघव की उपलब्धि से शहर के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

 राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली  ये भी पढ़ें   राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

सफलता का मंत्र: निरंतरता और धैर्य

राघव झुनझुनवाला का मानना है कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी में निरंतरता, अनुशासन और धैर्य बेहद जरूरी होते हैं। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखना ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो छोटे शहरों से निकलकर भी देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है।

ईरान पर अब तक की कार्रवाई से ट्रंप खुश, कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जाएगा ये भी पढ़ें  ईरान पर अब तक की कार्रवाई से ट्रंप खुश, कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जाएगा

शहर और प्रशासन ने दी बधाई

राघव की उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई दी है। अधिकारियों ने कहा कि राघव ने जिले और पूरे बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। स्धानीय लोगों का कहना है कि बिहार की धरती हमेशा से ही प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट अधिकारियों को जन्म देती रही है। और अब राघव झुनझुनवाला ने इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक नई मिसाल कायम की है। अब वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होकर देश और समाज की सेवा करने के लिए तैयार हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरा मुजफ्फरपुर गर्व और खुशी से भर उठा है।

Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं