मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला हुआ, वहीं दूसरी तरफ चरथावल में नलकूप पर चोरी और आगजनी की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। इन सबके बीच चरथावल पुलिस को एक बड़ी सफलता भी हाथ लगी है, जहाँ लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
छपार में धारदार हथियारों से जानलेवा हमला
छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में रंजिश के चलते अमित और हरेंद्र पर रास्ते में घात लगाकर बैठे एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ितों पर चाकू व अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। जब पीड़ित के परिजन थाने जाने लगे, तो हमलावरों ने रास्ते में उन्हें फिर घेर लिया और मारपीट की, जिसमें अमित के पिता अमरीश भी घायल हो गए। पुलिस ने 10 नामजद और एक दर्जन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
चरथावल में चोरी के बाद नलकूप में लगाई आग
ये भी पढ़ें ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार'वहीं, चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा कलां में अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। सहकारी गन्ना विकास समिति, रोहना कलां के उपसभापति असगर मेहंदी के नलकूप पर धावा बोलकर चोरों ने इनवर्टर, बैटरी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी से मन नहीं भरा तो जाते-जाते बदमाशों ने नलकूप के कमरे में आग लगा दी, जिससे अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से किसानों में भारी रोष है और पुलिस साक्ष्य जुटाकर जांच में जुटी है।
पुलिस को मिली कामयाबी: वारंटी गिरफ्तार
दिनभर की इन आपराधिक घटनाओं के बीच चरथावल पुलिस ने एक वांछित अपराधी को दबोचने में सफलता पाई है। दधेडु चौकी प्रभारी की टीम ने काफी समय से फरार चल रहे वारंटी कवरसेन (निवासी ग्राम हैबतपुर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज थे और वह न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के बावजूद पुलिस की पकड़ से दूर था। फिलहाल, उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां