मुजफ्फरनगर: स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन बचाना अनिवार्य: राकेश टिकैत
खेती को बचाने के लिए युवा पीढ़ी का आगे आना जरूरी, सरकार कृषि नीतियों में दे प्राथमिकता
मोरना। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक विशाल पंचायत में 'जल, जंगल, जमीन बचाओ' अभियान को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति और खेती से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना है, तो प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना ही होगा।
भोकरहेडी-सीकरी मार्ग पर स्थित ठाकरान फार्म हाउस पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा पंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और खेती ही इस राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में व्यावसायीकरण की गलत नीतियों के कारण खेती पर अनावश्यक दबाव बढ़ रहा है, जिससे युवा पीढ़ी खेती से विमुख हो रही है। टिकैत ने जोर दिया कि जब तक खेती को लाभ का सौदा नहीं बनाया जाएगा, तब तक युवाओं को इससे जोड़ना कठिन होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि कृषि को अपनी नीतियों में शीर्ष प्राथमिकता दी जाए।
एमएसपी और मुआवजे की विसंगतियों पर उठाए सवाल
किसानों की आमदनी पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि लागत कम और परिश्रम के अनुरूप फसलों के उचित दाम मिलना किसान का अधिकार है। उन्होंने जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर बोलते हुए कहा, "बड़े उद्योगपतियों के आने से जमीन की कीमतें तो बढ़ी हैं, लेकिन सरकारी सर्किल रेट न बढ़ने के कारण अधिग्रहण के समय किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।" उन्होंने मांग की कि सरकार फसलों का ऐसा भाव तय करे जिससे किसान कर्जमुक्त हो सके और कम दाम पर फसल खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
ये किसान नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाकियू मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिलाध्यक्ष नवीन राठी, युवा भाजपा नेता अमित राठी, ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी सहित हरिओम त्यागी, राजीव चेयरमैन, भूपेन्द्र सिंह, सरदार अमीर सिंह, सर्वेन्द्र राठी, वरूण सहरावत, राजीव राठी, नीरज राठी, मनीष कुमार और भारी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां