मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े खूनी संघर्ष: 25 हमलावरों ने तीन युवकों पर किया जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

On

 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब करीब 20 से 25 युवकों के एक गुट ने तीन युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हड्डी गोदाम के पास हुई इस दुस्साहसिक वारदात का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर सरेआम हथियारों से वार करते नजर आ रहे हैं।

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली फ्लाइट्स पर रोक बढ़ाई ये भी पढ़ें  इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली फ्लाइट्स पर रोक बढ़ाई

धारदार हथियारों से किया अचानक वार

होली 2026: 'खेलेंगे हम होली' से 'बलम पिचकारी' तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने ये भी पढ़ें  होली 2026: 'खेलेंगे हम होली' से 'बलम पिचकारी' तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने

जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान 20 से 25 वर्षीय तहसील, शादाब और समीर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये तीनों युवक किसी निजी काम से हड्डी गोदाम के पास पहुंचे थे, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों के बड़े समूह ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने बेरहमी से धारदार हथियारों का प्रयोग किया, जिससे तीनों युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

चंद्रग्रहण के चलते 3 मार्च को बंद रहेंगे अयोध्या के मंदिरों के पट, जानिए पूरा शेड्यूल ये भी पढ़ें  चंद्रग्रहण के चलते 3 मार्च को बंद रहेंगे अयोध्या के मंदिरों के पट, जानिए पूरा शेड्यूल

हालत नाजुक, मेरठ रेफर किए गए घायल

वारदात के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने तुरंत तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि तीनों की स्थिति चिंताजनक है, विशेषकर एक युवक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए तीनों को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। वीडियो में हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित तहरीर दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इलाके में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस हिंसक घटना से खालापार और आसपास के इलाकों में दहशत व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

 

Views: 280

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

भारत ने पश्चिम एशिया संकट पर नजर रखने के लिए अंतर-मंत्रालयी समूह बनाया

नई दिल्ली। भारत सरकार ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत ने पश्चिम एशिया संकट पर नजर रखने के लिए अंतर-मंत्रालयी समूह बनाया

दुबई संकट के बाद स्वदेश लौटी पीवी सिंधु, रैंकिंग गिरने और स्विस ओपन में भागीदारी को लेकर चिंता

मुंबई/हैदराबाद। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण दुबई में फंसी रहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सुरक्षित भारत...
Breaking News  खेल 
दुबई संकट के बाद स्वदेश लौटी पीवी सिंधु, रैंकिंग गिरने और स्विस ओपन में भागीदारी को लेकर चिंता

मुजफ्फरनगर में 120 करोड़ की ठगी का मामला: फरार आरोपी के घर की कुर्की की तैयारी में पुरकाजी पुलिस

पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली 'सेनेमी' कंपनी के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 120 करोड़ की ठगी का मामला: फरार आरोपी के घर की कुर्की की तैयारी में पुरकाजी पुलिस

असम चुनाव 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जोरहाट से गौरव गोगोई और नजीरा से देबब्रत सैकिया ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
असम चुनाव 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जोरहाट से गौरव गोगोई और नजीरा से देबब्रत सैकिया ठोकेंगे ताल

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं