मुजफ्फरनगर के रुड़कली गांव में गंदगी को लेकर संघर्ष, किसान का कान काटा

मुर्गी फार्म की गंदगी का विरोध करने पर हुआ किसान पर हमला, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रुड़कली में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मुर्गी फार्म की गंदगी खेत में डालने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों ने एक किसान पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान का एक कान कटकर अलग हो गया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव रुड़कली तालाब अली निवासी हिदायतउल्ला पुत्र अय्यूब का खेत गांव के पास ही स्थित है। उसी के समीप ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी तमरेज और प्रवेज पुत्रगण कासिम ने अवैध रूप से एक मुर्गी फार्म संचालित कर रखा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अक्सर मुर्गी फार्म का मल और सड़ा-गला कचरा उसके खेत में डाल देते हैं, जिससे फैलने वाली दुर्गंध और गंदगी से फसल बर्बाद हो रही थी। 

मुज़फ्फरनगर में 12 लाख का कैमरा और गिम्बल चोरी करने वाली शातिर मंडली का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में 12 लाख का कैमरा और गिम्बल चोरी करने वाली शातिर मंडली का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

दरांती और बलकटी से किया ताबड़तोड़ वार
मंगलवार सुबह जब हिदायतउल्ला अपने खेत में गन्ने की छिलाई कराने गया था, तो उसने देखा कि आरोपियों ने फिर से उसके खेत में गंदगी डाल दी है। जब उसने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी आगबबूला हो गए। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने धारदार हथियार दरांती और बलकटी से किसान पर हमला बोल दिया। हमले में हिदायतउल्ला का एक कान कट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

मुज़फ्फरनगर में शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर-संप्रदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर-संप्रदाय के युवक पर लगा गंभीर आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस की कार्रवाई और उपचार
ग्रामीणों ने घायल किसान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में भर्ती कराया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार दिया जा रहा है। भोपा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी तमरेज और प्रवेज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुर्गी फार्म की गंदगी को लेकर हुए विवाद में किसान पर हमला किया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुजफ्फरनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मंत्री ने मनाई होली की खुशियां, बांटी गुंजिया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मंत्री ने मनाई होली की खुशियां, बांटी गुंजिया

 

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर आपूर्ति किए गए सामान का 'गलत क्लासिफिकेशन' दर्शाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों ने दंपत्ति के बैंक खातों से उड़ाये 1.99 लाख रुपये

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ साइबर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों ने दंपत्ति के बैंक खातों से उड़ाये 1.99 लाख रुपये

'अब बहुत देर हो चुकी है': ईरान के बातचीत के प्रस्ताव पर ट्रंप का दो-टूक जवाब, युद्ध रोकने से किया इनकार

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि ईरान उनसे बातचीत करने को राजी था, लेकिन...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
'अब बहुत देर हो चुकी है': ईरान के बातचीत के प्रस्ताव पर ट्रंप का दो-टूक जवाब, युद्ध रोकने से किया इनकार

पश्चिम एशिया के तनाव से भारत की विकास दर पर असर पड़ने की आशंका, बीएमआई की रिपोर्ट में दी गई चेतावनी

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका बन...
बिज़नेस 
पश्चिम एशिया के तनाव से भारत की विकास दर पर असर पड़ने की आशंका, बीएमआई की रिपोर्ट में दी गई चेतावनी

दैनिक राशिफल: 4 मार्च 2026, बुधवार

मेष - सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 4 मार्च 2026, बुधवार

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं