मुजफ्फरनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मंत्री ने मनाई होली की खुशियां, बांटी गुंजिया

 

मुजफ्फरनगर। होली के पावन पर्व पर जहां पूरा देश रंगों के उत्सव में डूबा है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एक अनूठी पहल करते हुए अपना समय उन पुलिसकर्मियों के साथ बिताया जो सुरक्षा के मद्देनजर सड़कों पर तैनात हैं। मंत्री ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया और वहां मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के साथ होली की खुशियां साझा कीं।

मुजफ्फरनगर में होली से पहले पुलिस की सख्ती: एसपी सिटी ने सड़कों पर उतरकर परखी सुरक्षा, हुड़दंगियों को दी चेतावनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में होली से पहले पुलिस की सख्ती: एसपी सिटी ने सड़कों पर उतरकर परखी सुरक्षा, हुड़दंगियों को दी चेतावनी

इस दौरान कपिल देव अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को गुंजिया खिलाई और उन्हें मिठाई वितरित कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंत्री के इस व्यवहार से ड्यूटी पर तैनात जवानों के चेहरे खिल उठे और कुछ देर के लिए चौराहों पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। मंत्री ने जवानों के समर्पण और सेवा भाव की दिल खोलकर सराहना की और कहा कि जब पूरा समाज खुशियां मनाता है, तब ये जवान अपनी खुशियों का त्याग कर हमारी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं।

मुजफ्फरनगर के आर्यन गोयल ने रचा इतिहास: एयर इंडिया में बना बोइंग-737 का ट्रेनी पायलट, मीरापुर कस्बा में खुशी की लहर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के आर्यन गोयल ने रचा इतिहास: एयर इंडिया में बना बोइंग-737 का ट्रेनी पायलट, मीरापुर कस्बा में खुशी की लहर

राज्य मंत्री ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर भी पुलिसकर्मी अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करते हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए समाज को आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

मुजफ्फरनगर के जौली में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर उमड़ा शिया समाज का गुस्सा, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के जौली में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर उमड़ा शिया समाज का गुस्सा, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन

मंत्री के इस प्रेमपूर्ण व्यवहार और सम्मान के लिए पुलिसकर्मियों ने भी उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने भी मंत्री की इस पहल की प्रशंसा की और इसे आपसी भाईचारे तथा सुरक्षा बलों के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम बताया।

 

Views: 78

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

भारत-कनाडा यूरेनियम डील: 2.6 अरब डॉलर के ऐतिहासिक समझौते से भारत की परमाणु ऊर्जा में आएगी नई क्रांति

नई दिल्ली। हाल ही में कनाडा और भारत के बीच हुए 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम आपूर्ति समझौते से हिंद-प्रशांत...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-कनाडा यूरेनियम डील: 2.6 अरब डॉलर के ऐतिहासिक समझौते से भारत की परमाणु ऊर्जा में आएगी नई क्रांति

Tata Harrier EMI प्लान 2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं दमदार SUV जानें हर महीने की किस्त और पूरा खर्च

अगर आप एक दमदार मिड साइज एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं और आपकी नजर Tata Motors की पॉपुलर...
ऑटोमोबाइल 
Tata Harrier EMI प्लान 2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं दमदार SUV जानें हर महीने की किस्त और पूरा खर्च

दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन

नई दिल्ली। नियमित रूप से योगाभ्यास करने से न सिर्फ शरीर लचीला बनता है, बल्कि मन को हल्का और शांत...
हेल्थ 
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन

मुजफ्फरनगर के आर्यन गोयल ने रचा इतिहास: एयर इंडिया में बना बोइंग-737 का ट्रेनी पायलट, मीरापुर कस्बा में खुशी की लहर

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मीरापुर के एक होनहार युवक ने अपनी प्रतिभा और दृढ़ निश्चय के बल पर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के आर्यन गोयल ने रचा इतिहास: एयर इंडिया में बना बोइंग-737 का ट्रेनी पायलट, मीरापुर कस्बा में खुशी की लहर

हम आपको निकालने में असमर्थ: अमेरिकी दूतावास ने इज़रायल में फंसे अपने नागरिकों को दी चेतावनी

यरूशलम। मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच इजरायल में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को एक ऑफिशियल एडवाइजरी जारी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
हम आपको निकालने में असमर्थ: अमेरिकी दूतावास ने इज़रायल में फंसे अपने नागरिकों को दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, ताल्हापुर तिराहे से पकड़ा गया युवक

सहारनपुर (छुटमलपुर)।  पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, ताल्हापुर तिराहे से पकड़ा गया युवक

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

बस्ती । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

   मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित शौकत कॉलोनी में सोमवार शाम पतंग काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं