सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

On

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया,दर्दनाक हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई । जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए । त्यौहार पर हुए हृदय विदारक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। खुशियों के त्यौहार पर घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा । मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के लवकुश नगर थाना क्षेत्र स्थित रामूपुरा गांव निवासी मुन्ना कुशवाहा (40) अपने चचेरे बड़े भाई अनंतराम (45) पुत्र के साथ सोमवार को बाइक से बेटे के लिए खुजली की देशी दवा लेने के लिए महोबा जिले के मक़रबई गांव गए थे।

मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

जहां से वह दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में काली पहाड़ी के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को बुरी तरह कुचल दिया, जिसमें बाइक सवार दोनों चचेरे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी एसबीएल में धमाका, 15 की मौत, 18 से अधिक मजदूर घायल  ये भी पढ़ें   महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी एसबीएल में धमाका, 15 की मौत, 18 से अधिक मजदूर घायल

खुशियों के त्यौहार के बीच एक ही परिवार में एक साथ दो मौतें होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तो वहीं इलाके में शोक की लहर दौड़ गई । सदर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

ट्रंप ने ईरान को दी एक चेतावनी, बोले- ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी..! ये भी पढ़ें  ट्रंप ने ईरान को दी एक चेतावनी, बोले- ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी..!

बिखर गए दो परिवार

परिजनों के अनुसार दोनों मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया कि मृतक मुन्ना की 5 संतानें हैं जिनमें 3 बेटियां ऊषा, मानकुंवर और गंगा हैं जबकि दो बेटे भोला और रितिक हैं। बड़ी बेटी ऊषा और मानकुंवर की गोद भराई हो गई है। इसी वर्ष जून माह में दोनों बेटियों के एक साथ एक ही मंडप में हाथ पीले होने थे। तो वहीं मृतक अनंतराम की दो संताने भूपेंद्र और उदयभान हैं।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन

काबुल। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने बताया है कि पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत हो गई है...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

बस्ती । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुढ़ाना पुलिस को 15 हजार रुपये के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी

मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

मुजफ्फरनगर। जनपद के मेरठ रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

उत्तर प्रदेश

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

बस्ती । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

   मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित शौकत कॉलोनी में सोमवार शाम पतंग काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी की फिराक में घूमते बदमाशों को दबोचा, दो सगे भाई घायल

सहारनपुर। जनपद में गौकशी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है। इसी कड़ी में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी की फिराक में घूमते बदमाशों को दबोचा, दो सगे भाई घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं