सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी की फिराक में घूमते बदमाशों को दबोचा, दो सगे भाई घायल
आसनवाली पुलिया के पास चेकिंग के दौरान हुई फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों गौकशों के पैरों में लगी गोली
सहारनपुर। जनपद में गौकशी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है। इसी कड़ी में देहात कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों बदमाश सगे भाई हैं, जो पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए हैं। इनके कब्जे से अवैध असलहा और बाइक बरामद की गई है।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम आसनवाली पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख दोनों बदमाशों ने रुकने के बजाय बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसके बाद बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दोनों भाई घायल
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान नाजिम और अय्यूब (पुत्र कय्यूम), निवासी गांव पांडोली, थाना नागल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों भाई लंबे समय से गौकशी की गतिविधियों में संलिप्त थे और क्षेत्र में किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
अस्पताल में भर्ती, जांच जारी
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि इनके गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। एसपी सिटी ने साफ किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें गाजीपुर कोर्ट को मिला 16 जिलों का अधिकार क्षेत्र, ANTF मामलों की सुनवाई अब एक ही स्थान पर
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां