सहारनपुर: गैरइरादतन हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, मृतक की स्कूटी और मोबाइल बरामद
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने गैरइरादेतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से मृतक का आधार कार्ड, मोबाइल, सिल्वर फाल रंग पीला सफेद स्कूटी बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वादी सम्मिलित त्यागी पुत्र मामचंद निवासी मौहल्ला टैगोर गार्डर पेपर मिल रोड हिम्मतनगर ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया था कि आरोपियों ईशु उर्फ सोमेश पुत्र विरेंद्र निवासी अर्पित विहार थाना जनकपुरी व अनुभव पुत्र दीपक गौड़ निवासी जनता रोड चकहरेटी थाना जनकपुरी ने उसके बेहट अभिउदय को अधिक मात्रा में नशीले पदार्थ का सेवन कराने के चलते अभिउदय की मौत हो गई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक लालसिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप चीमा व उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों नामजद आरोपियों ईशु उर्फ सोमेश पुत्र विरेंद्र निवासी अर्पित विहार थाना जनकपुरी व अनुभव पुत्र दीपक गौड़ निवासी जनता रोड चकहरेटी थाना जनकपुरी को जनता रोड व रघुकुल कालोनी से आगे जाने वाले बेहट अड्डे की तरफ रास्ते में खाली पड़े प्लाट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का आधार कार्ड, मोबाइल व स्कूटी संख्या यूपी-11बीए-7718 बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां