सहारनपुर में नकुड़ पुलिस ने दबोचे दो शातिर नशा तस्कर, 47 ग्राम स्मैक बरामद
सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से लगभग साढ़े नौ लाख रूपए कीमत की 47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर ली। जनपद पुलिस द्वारा डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार एवं इस धंधे में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान आॅपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर के तहत थाना नकुड़ पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार व उपनिरीक्षक देवेंद्र धाना के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान सोनू व वसीम पुत्रगण असगर निवासीगण ग्राम सिरसला थाना नकुड़ को अम्बैहटा पीर से ग्राम घाटमपुर जाने वाले रास्ते से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 ग्राम (क्रमशः 22 व 25 ग्राम ) अवैध स्मैक बरामद कर ली जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 9 लाख 40 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21/29 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां