सहारनपुर-मुजफ्फरनगर में ट्राई ने मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता जांची, जियो और एयरटेल आगे
सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मुज़फ्फरनगर शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की। इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) में जियो और एयरटेल कॉल सेटअप सफलता दर में सबसे बेहतर पाए गए।
केंद्रीय संचार मंत्रालय ने बताया कि जनवरी 2026 में किए गए इस टेस्ट में 338.4 किलोमीटर का ड्राइव टेस्ट और 3.8 किलोमीटर का वॉक टेस्ट शामिल था। इसमें 2जी, 3जी, 4जी और 5जी तकनीकों पर मोबाइल नेटवर्क की वास्तविक प्रदर्शन क्षमता को परखा गया। कॉल सेटअप सफलता दर, कॉल ड्रॉप, कॉल क्वालिटी, डेटा डाउनलोड और अपलोड स्पीड, लेटेंसी और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे प्रमुख मानकों पर निगरानी रखी गई।
नतीजों के अनुसार एयरटेल और जियो की कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 99.71 फीसदी और 99.85 फीसदी रही, जबकि बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया की दर क्रमशः 80.56 फीसदी और 89.06 फीसदी रही। कॉल ड्रॉप दर में एयरटेल का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जबकि बीएसएनएल में गिरावट दर्ज की गई। डेटा सेवाओं में भी जियो और एयरटेल ने बेहतर नेटवर्क क्वालिटी दिखाई।
ट्राई ने कहा कि इन नतीजों को उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए वेबसाइट और अखबारों में प्रकाशित किया जाएगा ताकि सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाएं सुधारने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां