मुजफ्फरनगर के जौली में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर उमड़ा शिया समाज का गुस्सा, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन

सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस, मजलिस में वक्ताओं ने 'शहादत' को बताया इंसानियत पर हमला 

जौली(मुजफ्फरनगर)। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की मौत की खबर से क्षेत्र के मुस्लिम समाज, विशेषकर शिया समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है। इस घटना के विरोध में रविवार को भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली में एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें अमेरिका और इजरायल की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

रविवार दोपहर शिया समाज के सैकड़ों लोग गांव स्थित छोटी मस्जिद पर एकत्र हुए। यहाँ से शुरू हुआ जुलूस गांव के मुख्य बाजार और विभिन्न रास्तों से होता हुआ कर्बला पहुँचा। जुलूस में पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए, जो अपने हाथों में दिवंगत अयातुल्ला खामेनेई के पोस्टर लिए हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के विरुद्ध नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

मुजफ्फरनगर में रालोद के जिलाध्यक्ष संजय राठी को मिली बड़ी राहत, बूथ लूटने के केस में बरी, कोर्ट ने आरोपों को किया खारिज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में रालोद के जिलाध्यक्ष संजय राठी को मिली बड़ी राहत, बूथ लूटने के केस में बरी, कोर्ट ने आरोपों को किया खारिज

जुल्म और बर्बरता के खिलाफ उठी आवाज
कर्बला में आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना अली मेहंदी और जहूर मेहंदी ने तीखे शब्दों में हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर अनावश्यक युद्ध थोपकर निर्दोष नागरिकों और बच्चों की हत्या की है। वक्ताओं ने अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की मृत्यु को 'शहादत' करार देते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं बल्कि पूरी इंसानियत पर हमला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सच्चाई के मार्ग पर चलने वालों को इतिहास में हमेशा कुर्बानी देनी पड़ी है।

मुजफ्फरनगर: होली, रमजान और ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी की बैठक में आपसी भाईचारे की अपील ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: होली, रमजान और ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी की बैठक में आपसी भाईचारे की अपील

शांतिपूर्ण समापन और श्रद्धांजलि
जौली में जुलूस कर्बला से वापस लौटकर बड़ी मस्जिद पर समाप्त हुआ, जहाँ मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शाहरजा प्रधान, रेहान काजमी, डॉ. हसन मेहंदी, जमाल, तकी बादशाह, शहरवार, असरम, अहमद, इज़हार, मेहंदी हसन, हुसैन, टीपू, शबाब आलम, अब्बास, महताब हुसैन और तनवीर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जौली के अलावा मोरना, ककरौली, बेहड़ा सादात, तिस्सा, यूसुफपुर, रहकड़ा, बेलड़ा और टंढेड़ा में भी शिया समाज के लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और रोष प्रकट किया है।

मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Views: 148

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद: जज के पिता की हत्या में पुलिस की कार्रवाई तेज, हिस्ट्रीशीटर के दामाद और दोस्त गिरफ्तार

मुरादाबाद में जज के पिता और शहर के चर्चित कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: जज के पिता की हत्या में पुलिस की कार्रवाई तेज, हिस्ट्रीशीटर के दामाद और दोस्त गिरफ्तार

दैनिक राशिफल: 2 मार्च 2026, सोमवार

मेष : अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 2 मार्च 2026, सोमवार

सुख-दुख: इच्छाओं की पूर्ति और सच्ची शांति का महत्व

   जीवन की भागदौड़ और भौतिक वस्तुओं के संचय के बीच आज मनुष्य सुख की परिभाषा को भूलता जा रहा है।...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
सुख-दुख: इच्छाओं की पूर्ति और सच्ची शांति का महत्व

रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से की मुलाकात, आशीर्वाद के तौर पर मिला बेहद खास तोहफा

मुंबई। दक्षिण भारत की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना शादी के बाद से ही छाई हुई हैं। बीते दिनों रश्मिका ने...
Breaking News  मनोरंजन 
रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से की मुलाकात, आशीर्वाद के तौर पर मिला बेहद खास तोहफा

 MDA जेई की गुंडागर्दी: बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों को डंडों से पीटा, जान बचाने को छत से कूदे दो मिस्त्री, हाथ-पैर टूटे

मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के एक अवर अभियंता (JE) पर सत्ता के नशे में चूर होकर गुंडागर्दी करने का...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
 MDA जेई की गुंडागर्दी: बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों को डंडों से पीटा, जान बचाने को छत से कूदे दो मिस्त्री, हाथ-पैर टूटे

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: जज के पिता की हत्या में पुलिस की कार्रवाई तेज, हिस्ट्रीशीटर के दामाद और दोस्त गिरफ्तार

मुरादाबाद में जज के पिता और शहर के चर्चित कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: जज के पिता की हत्या में पुलिस की कार्रवाई तेज, हिस्ट्रीशीटर के दामाद और दोस्त गिरफ्तार

 MDA जेई की गुंडागर्दी: बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों को डंडों से पीटा, जान बचाने को छत से कूदे दो मिस्त्री, हाथ-पैर टूटे

मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के एक अवर अभियंता (JE) पर सत्ता के नशे में चूर होकर गुंडागर्दी करने का...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
 MDA जेई की गुंडागर्दी: बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों को डंडों से पीटा, जान बचाने को छत से कूदे दो मिस्त्री, हाथ-पैर टूटे

कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा, नाले में पत्थर से दबाया शव

   कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा, नाले में पत्थर से दबाया शव

यूपी में भीषण सड़क हादसों का कोहराम: अलीगढ़ में चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, 8 वर्षीय मासूम की पहिए से कुचलकर मौत

   अलीगढ़/मिर्जापुर/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शनिवार और रविवार को दिल दहला देने वाले सड़क हादसों की खबरें सामने...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
यूपी में भीषण सड़क हादसों का कोहराम: अलीगढ़ में चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, 8 वर्षीय मासूम की पहिए से कुचलकर मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश