MDA जेई की गुंडागर्दी: बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों को डंडों से पीटा, जान बचाने को छत से कूदे दो मिस्त्री, हाथ-पैर टूटे

मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के एक अवर अभियंता (JE) पर सत्ता के नशे में चूर होकर गुंडागर्दी करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि जेई ने निर्माणाधीन बिल्डिंग पर काम कर रहे मजदूरों पर अचानक डंडों से हमला कर दिया। इस हमले से मची भगदड़ के दौरान जान बचाने की कोशिश में दो मजदूर छत से नीचे गिर गए, जिससे उनके हाथ-पैर टूट गए। घटना के बाद आरोपी जेई मौके से फरार हो गया।

बिना बात किए बरसाने शुरू किए डंडे

मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

घटना शनिवार दोपहर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक सीएनजी पंप के पास की है। लोधीपुर राजपूत निवासी ठेकेदार सुनील कुमार यहां एक शोरूम का निर्माण करा रहे थे। शनिवार को मजदूर छत का लिंटर डाल रहे थे, तभी एमडीए के जेई देवेंद्र यादव अपने मुंशी और वर्दीधारी सुरक्षाकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। ठेकेदार का आरोप है कि जेई ने बिना किसी नोटिस या पूछताछ के सीधे मजदूरों को डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही  ये भी पढ़ें  यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

छत से गिरे मजदूर, दोनों पैर टूटे

'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष ये भी पढ़ें  'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

जेई के अचानक हुए हमले से मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। खुद को डंडों से बचाने की कोशिश में अफरा-तफरी के बीच दो मजदूर संतुलन खोकर छत से नीचे गिर पड़े। हादसे में बागड़पुर निवासी मजदूर सोनू के दोनों पैर टूट गए, जबकि लेखराज नाम के मजदूर का हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठेकेदार ने बताया कि मजदूरों के गिरते ही जेई और उसकी टीम मौके से भाग निकली।

पुलिस ने साधी चुप्पी, जांच की बात कही

घटना के बाद पीड़ित ठेकेदार ने पाकबड़ा थाने में जेई देवेंद्र यादव के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की है। पुलिस की इस सुस्ती पर पीड़ित पक्ष ने रोष जताया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त जेई पर पहले भी कई बार बदसलूकी और मारपीट के आरोप लग चुके हैं, लेकिन ऊंची पहुंच के चलते हर बार कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी जाती है।

 इस मामले में पाकबड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि ठेकेदार की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Views: 38

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

स्मृति ईरानी ने बताया 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना है जरूरी

मुंबई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने बताया है 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना जरूरी है। सालों...
Breaking News  मनोरंजन 
स्मृति ईरानी ने बताया 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना है जरूरी

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

सलीम वास्तविक का हमलावर जशीन एनकाउंटर में ढेर; 1 लाख का इनामी था आरोपी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी जशीन को पुलिस...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
सलीम वास्तविक का हमलावर जशीन एनकाउंटर में ढेर; 1 लाख का इनामी था आरोपी

भारत की ऐतिहासिक जीत कोलकाता में संजू सैमसन का 97 रन का तूफान, वेस्टइंडीज पर करारा वार, अब मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला

आज का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहा। कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान Eden Gardens में भारत और...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की ऐतिहासिक जीत कोलकाता में संजू सैमसन का 97 रन का तूफान, वेस्टइंडीज पर करारा वार, अब मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला

उत्तर प्रदेश

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

बाराबंकी । जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम नेरा कबूलपुर के पास रविवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

ईरान में फंसा झांसी का परिवार, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

झांसी। इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर जारी हमलों के बीच झांसी का एक परिवार वहां फंसा हुआ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
ईरान में फंसा झांसी का परिवार, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश