मुरादाबाद: युवती की हत्या कर कुएं में फेंका शव, एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मुरादाबाद। जनपद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के वधी गोवर्धनपुर गांव में एक अज्ञात युवती का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटना का विवरण:
रोजाना की तरह रविवार को भी ग्रामीण खेतों पर काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत के पास स्थित एक कुएं पर पड़ी, जिसमें एक युवती का शव दिखाई दिया। शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना खेत स्वामी भूप सिंह को दी। सूचना फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर:
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर किरणपाल सिंह ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, सीओ बिलारी अशोक कुमार तथा फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।

गले पर निशान, हत्या की आशंका:
ग्रामीणों के अनुसार मृतका के गले पर निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी।

अधिकारियों का बयान:

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही  ये भी पढ़ें  यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कुएं में युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया युवती की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि गले पर निशान होने के कारण हत्या की आशंका है, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मेरठ में एलईडी वैन से मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम, पोषक अनाज के लाभों को आमजन तक पहुँचाया ये भी पढ़ें  मेरठ में एलईडी वैन से मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम, पोषक अनाज के लाभों को आमजन तक पहुँचाया

जांच में जुटी पुलिस:

शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल ये भी पढ़ें  शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल

पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। इसके साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

मेरठ। आय दिन आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे है। आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

नई दिल्ली। जीवन और प्रकृति का संतुलन पंच महाभूतों-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश पर आधारित है। ये पांच तत्व...
लाइफस्टाइल 
पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

  नई दिल्ली। आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग ऑफिस में घंटों बैठे रहते हैं और अपनी सेहत कोहेल्थ...
हेल्थ 
हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

उत्तर प्रदेश

मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

मेरठ। आय दिन आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे है। आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

   लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश