श्रीनगर समेत कई शहरों में खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन, ट्रैफिक डायवर्ट
श्रीनगर। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका व इजरायल के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर ने लोगों में गुस्से और रोष की लहर पैदा कर दी।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और बडगाम समेत कई शहरों में लोग नारे लगाते हुए मार्च कर रहे हैं, जिस वजह से शहरों की कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक बाधित हो गया। स्थिति को काबू में करने के लिए अधिकारियों ने कुछ जगहों पर वाहनों का रास्ता बदल दिया। श्रीनगर में भी रविवार को विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। स्थानीय लोग खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और अमेरिका व इजरायल विरोधी नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने के कारण शहर के कई हिस्सों में पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है लेकिन किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की कार्रवाई पूरे हफ्ते या जरूरत पड़ने तक जारी रहेगी। ट्रंप ने खामेनेई को "इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक" बताते हुए कहा कि उनकी मौत ईरान की जनता के लिए न्याय है। यह उन सभी अमेरिकी नागरिकों और दुनिया के कई अन्य देशों के लोगों के लिए भी न्याय है जो खामेनेई और उनके साथियों के कारण मारे गए या घायल हुए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद ईरान की सरकारी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। हालांकि इस खबर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विरोध और चिंता दोनों पैदा कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां