"सोना ₹1.60 लाख के पार, चांदी में ₹8000 की रिकॉर्ड तेजी; जानें युद्ध और टैरिफ का असर"

On

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और डॉलर में हल्की कमजोरी के चलते शुक्रवार को कीमती धातुओं यानी सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव इंट्रा-डे में 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,60,719 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी दिन के कारोबार में 3 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 2,68,301 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 2.13 बजे) 2 अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला गोल्ड फ्यूचर 0.40 प्रतिशत यानी 645 रुपए की तेजी के साथ 1,60,354 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जबकि 5 अप्रैल एक्सपायरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 6,981 रुपए यानी 2.69 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,66,650 रुपए पर ट्रेड करता नजर आया।

 

मुजफ्फरनगर: गंगनहर पटरी मार्ग पर ट्रक और पिकअप की भीषण भिड़ंत, दो बुजुर्गों की मौत, 18 मजदूर घायल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: गंगनहर पटरी मार्ग पर ट्रक और पिकअप की भीषण भिड़ंत, दो बुजुर्गों की मौत, 18 मजदूर घायल

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट ये भी पढ़ें  बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता को बिना किसी ठोस प्रगति के आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है। अमेरिका द्वारा सैनिक तैनाती बढ़ाने के बाद दोनों देशों के बीच चेतावनियों का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही, वॉशिंगटन ने तेल और हथियार निर्यात से जुड़े नए प्रतिबंध लगाकर ईरान पर दबाव बढ़ाया, जिससे सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) के रूप में सोने-चांदी की मांग बढ़ गई। डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत घटकर 97.76 पर आ गया, जिससे विदेशी मुद्रा धारकों के लिए डॉलर आधारित बुलियन थोड़ी सस्ती हो गई। हालांकि, यह हल्की गिरावट डॉलर में हाल की मजबूत बढ़त के बाद आई, जिसने उसे चार हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंचा दिया था और सोने की तेजी को कुछ हद तक सीमित किया।

बिहार के मधेपुरा में दबंगई : मांगी सिगरेट नहीं दिया तो मुंह में गोली मार दी ये भी पढ़ें  बिहार के मधेपुरा में दबंगई : मांगी सिगरेट नहीं दिया तो मुंह में गोली मार दी

 

इसके अलावा, अमेरिका में ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदें भी कमजोर पड़ी हैं, क्योंकि वहां की अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। इसी बीच, पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड्स द्वारा अपने एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में रखे गए भौतिक सोना और चांदी के मूल्यांकन के ढांचे में बदलाव किया है। इस कदम का उद्देश्य घरेलू बाजार की परिस्थितियों के अनुसार कीमत तय करना, पारदर्शिता बढ़ाना और सभी फंड हाउस के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया को एक समान बनाना है। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

 

एक विश्लेषक के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स 1,80,000-1,81,000 रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर से करेक्शन के बाद 1,55,000 रुपए से 1,65,000 रुपए के दायरे में स्थिर हो रहा है। एक्सपर्ट ने आगे कहा कि सोने का दीर्घकालिक रुझान अब भी मजबूत है और मौजूदा स्थिरता गिरावट नहीं, बल्कि एक स्वस्थ विराम का संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि एमसीएक्स चांदी के लिए 2,25,000-2,35,000 रुपए का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। यदि कीमतें इस स्तर से ऊपर बनी रहती हैं, तो मध्यम अवधि में यह 3,00,000 से 3,25,000 रुपए तक पहुंच सकती है। 

 

ख़बर अब सबसे पहले, सीधे आपके WhatsApp पर!
प्रिय पाठकों,
मुज़फ़्फ़रनगर की हर छोटी-बड़ी हलचल और सबसे सटीक ख़बरें अब आप सीधे अपने व्हाट्सएप पर पा सकते हैं। हमने आधिकारिक तौर पर 'रॉयल बुलेटिन' का व्हाट्सएप चैनल शुरू कर दिया है।
आपको हमारे व्हाट्सएप चैनल से क्यों जुड़ना चाहिए?
सबसे तेज़ अपडेट: बिना किसी देरी के, न्यूज़ का नोटिफिकेशन सीधे आपके मोबाइल पर।
एक्सक्लूसिव कंटेंट: कुछ ऐसी जानकारियां और 'बिहाइंड द सीन्स' वीडियो, जो हम सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते।
बिना शोर के ख़बरें: कोई एल्गोरिदम का झंझट नहीं, सीधे आप और आपकी ख़बर।
विज्ञापन-मुक्त: एक साफ-सुथरा अनुभव, सिर्फ ख़बरों के लिए।
अपने पसंदीदा 'रॉयल बुलेटिन' के परिवार का हिस्सा बनने के लिए अभी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और 'Follow' बटन दबाएं:
Views: 52

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मार्च में खीरा की खेती से बंपर कमाई का सुनहरा मौका, Pusa Sanjog समेत उन्नत किस्मों से 50 दिन में शुरू होगा उत्पादन और मिलेगा जबरदस्त मुनाफा

अगर आप खेती से बेहतर कमाई करने की सोच रहे हैं तो फरवरी और मार्च का महीना आपके लिए सुनहरा...
कृषि 
मार्च में खीरा की खेती से बंपर कमाई का सुनहरा मौका, Pusa Sanjog समेत उन्नत किस्मों से 50 दिन में शुरू होगा उत्पादन और मिलेगा जबरदस्त मुनाफा

मेरठ: फरार बदमाशों पर इनाम बढ़कर 50 हजार, एसएसपी अविनाश पांडे का ऐलान

मेरठ। पुलिस की ओर से फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: फरार बदमाशों पर इनाम बढ़कर 50 हजार, एसएसपी अविनाश पांडे का ऐलान

शराब नीति मामले में आप नेताओं को राहत: “सत्य और ईमानदारी की जीत” —कुलदीप तोमर

   मुजफ्फरनगर। दिल्ली में पूर्व शराब नीति से जुड़े बहुचर्चित मामले में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को कोर्ट से...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
शराब नीति मामले में आप नेताओं को राहत: “सत्य और ईमानदारी की जीत” —कुलदीप तोमर

मुजफ्फरनगर के कक्षा 8 के तीन दोस्तों का कमाल: 'मीरास' उपन्यास के साथ साहित्य जगत में रखा कदम

​मुजफ्फरनगर: फंतासी और रोमांच के शौकीनों के लिए एक नई और रोमांचक खबर है। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी द...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के कक्षा 8 के तीन दोस्तों का कमाल: 'मीरास' उपन्यास के साथ साहित्य जगत में रखा कदम

किआ की नई इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, Kia Syros EV जल्द होगी लॉन्च, फीचर्स और कीमत का बड़ा खुलासा

अगर आप नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।...
ऑटोमोबाइल 
किआ की नई इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, Kia Syros EV जल्द होगी लॉन्च, फीचर्स और कीमत का बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश

मेरठ: फरार बदमाशों पर इनाम बढ़कर 50 हजार, एसएसपी अविनाश पांडे का ऐलान

मेरठ। पुलिस की ओर से फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: फरार बदमाशों पर इनाम बढ़कर 50 हजार, एसएसपी अविनाश पांडे का ऐलान

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उदयपुर में मेवाड़ के इतिहास को जाना

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के  छात्र और शोधार्थियों का एक शैक्षणिक टूर राजस्थान स्थित मेवाड़ राजवंश...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उदयपुर में मेवाड़ के इतिहास को जाना

मुरादाबाद: जीआरपी ने शातिर चोर को दबोचा, ट्रेनों में चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, चेकिंग अभियान में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: जीआरपी ने शातिर चोर को दबोचा, ट्रेनों में चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, चेकिंग अभियान में मिली बड़ी सफलता

सहारनपुर: दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर बरी

सहारनपुर।  अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-चार ने विवाहित महिला रचना पुत्री मेनपाल की दहेज हत्या के मामले में उसके   सरकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर बरी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश