शराब नीति मामले में आप नेताओं को राहत: “सत्य और ईमानदारी की जीत” —कुलदीप तोमर
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में पूर्व शराब नीति से जुड़े बहुचर्चित मामले में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को कोर्ट से राहत मिलने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: आधी रात शिक्षकों के धरने पर पहुंचे मंत्री कपिल देव, बीएसए की कार्यप्रणाली पर भड़के
कुलदीप तोमर ने कहा कि जिस मामले को भारतीय जनता पार्टी और तथाकथित “गोदी मीडिया” द्वारा लगातार “शराब घोटाला” बताकर प्रचारित किया गया, वह न्यायालय के निर्णय के बाद टिक नहीं पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को राजनीतिक द्वेष के तहत लंबे समय तक जेल में रखा गया।
तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर एजेंसियों ने कार्रवाई की, लेकिन वर्षों की जांच के बाद भी कोई ठोस आरोप सिद्ध नहीं हो सका। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आप नेताओं के परिवारों का उत्पीड़न किया गया और समर्थकों को डराने-धमकाने का प्रयास हुआ।
ये भी पढ़ें मुंबई में 25 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, कोलकाता से दिल्ली, गुजरात के रास्ते पहुंचे थे मुंबई
उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि बिना साक्ष्य के लगाए गए आरोप न्यायिक कसौटी पर टिक नहीं सकते। “यह अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी की ईमानदारी और सच्चाई की जीत है। जब भगवान और भारत का संविधान साथ हो तो कोई भी तानाशाही ताकत किसी का कुछ नहीं बिगाड़ सकती,” उन्होंने कहा।
कुलदीप तोमर ने दावा किया कि कोर्ट के निर्णय के बाद भाजपा समर्थकों को आत्ममंथन करना चाहिए, जिन्होंने लगातार आप नेताओं की छवि पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे “सत्य की जीत” बताते हुए कहा कि पार्टी आगे भी जनता की सेवा और पारदर्शी राजनीति के अपने संकल्प पर अडिग रहेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां