मुजफ्फरनगर: आधी रात शिक्षकों के धरने पर पहुंचे मंत्री कपिल देव, बीएसए की कार्यप्रणाली पर भड़के

मुजफ्फरनगर। जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे शिक्षकों के बीच मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल अचानक जा पहुंचे। रात करीब बारह बजे पहुंचे मंत्री ने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और बीएसए की कार्यशैली पर कड़ा रोष प्रकट किया। उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन कर बीएसए के खिलाफ जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पूरा मामला जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के कार्यालय से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि एक शिक्षा समीक्षा के निलंबन और अन्य विभागीय समस्याओं के विरोध में सैकड़ों शिक्षक मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे ज्ञापन देने बीएसए कार्यालय पहुंचे थे। शिक्षकों का आरोप है कि बीएसए ने न तो उनसे मुलाकात की और न ही ज्ञापन लिया। शाम छह बजे अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय छोड़कर चले गए जिसके बाद नाराज शिक्षक रात में भी कार्यालय परिसर में धरने पर डटे रहे।

बलिया में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बलिया में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उन्हें जब शिक्षकों के रात में धरने पर बैठने की सूचना मिली तो वह खुद उनके बीच पहुंचे क्योंकि ये उनके अपने क्षेत्र के लोग हैं और बच्चों का भविष्य संवारने का काम करते हैं। मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीएसए कार्यालय आए दिन विवादों और लड़ाई का अखाड़ा बना रहता है जिससे विभाग और शासन की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति को सुधारना अधिकारी की जिम्मेदारी है लेकिन यहां के बीएसए अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हो रहे हैं। मंत्री ने जिलाधिकारी को तत्काल प्रभाव से इस पूरे प्रकरण की जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद ये भी पढ़ें  पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

धरने पर बैठे शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि उनकी जाति सिर्फ शिक्षक है और वे समाज में फैलाए जा रहे जातिवाद या बिरादरीवाद के मुद्दों से आहत हैं। शिक्षकों का कहना था कि बीएसए की कार्यप्रणाली के कारण ही समाज के विभिन्न वर्ग अलग-अलग दिन प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन शिक्षक किसी भी सूरत में समाज या बच्चों के बीच जातिगत भेदभाव नहीं होने देंगे। मंत्री के आश्वासन और जिलाधिकारी से हुई वार्ता के बाद शिक्षकों ने अपना धरना दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

बिहार: क्रिकेट मैदान बना खूनी जंग का अखाड़ा, युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बिहार: क्रिकेट मैदान बना खूनी जंग का अखाड़ा, युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

अप्रैल से जून के बीच भारत में लॉन्च होगी Tata Sierra EV, मिलेगी नई बैटरी टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज

अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई...
ऑटोमोबाइल 
अप्रैल से जून के बीच भारत में लॉन्च होगी Tata Sierra EV, मिलेगी नई बैटरी टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज

ऑपरेशन सिंदूर में मेरी दखलंदाजी न होती तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो गई होती : ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा दोहराया कि उन्होंने अब तक आठ युद्धों को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ऑपरेशन सिंदूर में मेरी दखलंदाजी न होती तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो गई होती : ट्रंप

NCERT बुक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त..NCERT से मांगा जवाब..जानें क्या है पूरा विवाद

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बुधवार को एनसीईआरटी की क्लास 8 की नई किताब में 'न्यायपालिका...
Breaking News  मुख्य समाचार 
NCERT बुक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त..NCERT से मांगा जवाब..जानें क्या है पूरा विवाद

'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। प्रगति तिवारी, विशाल मोहन, अंकित बढ़ाना और सुखविंदर विक्की स्टारर फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर...
Breaking News  राष्ट्रीय  मनोरंजन 
'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

जयपुर। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से सर्दी की पूरी तरह विदाई हो चुकी है और प्रदेश में गर्मी का सीजन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गागलहेड़ी में कार के भीतर मिला बुरी तरह जला शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

सहारनपुर। जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक जली हुई कार के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी में कार के भीतर मिला बुरी तरह जला शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गए धार्मिक स्थल

शाहजहांपुर। होली के मौके पर शहर में होने वाले प्रसिद्ध “लाट साहब” जुलूस की तैयारी जोरों पर है। प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गए धार्मिक स्थल

खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाए तीन वीडियो, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में सोमवार देर रात संजय यादव (48)ने अपनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाए तीन वीडियो, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप

मेरठ: स्कूल में जहरीली गोलियां खाने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 7 में पढ़ने वाली दो सहेलियों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: स्कूल में जहरीली गोलियां खाने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश